फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: प्रदूषण पर भारी पड़ा क्रिकेट, दिल्ली में मैच देखने के लिए जमा हुए 25000 दर्शक

Mon, 04 Nov 2019 11:34 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मास्क पहनकर दिल्ली में अभ्यास करते बांग्लादेशी क्रिकेटर - फोटो : पीटीआई
रविवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कई हिस्से घने कोहरे के साये में छिपे रहे। कई इलाकों में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 900 के पार जा चुका था। इस दूषित हवा के बीच भारत और बांग्लादेश का पहला टी-20 मैच तीन नवंबर को ही अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। हालांकि बीसीसीआई के आश्वासन के बावजूद इस बात को लेकर आशंकाएं थी कि दिल्ली की इस खतरनाक प्रदूषण के बीच यह मैच हो पाएगा या नहीं। मुकाबले के दिन तो कोटला का मैदान धुंध की चादर में समा गया था। इसके बावजूद लोगों की भारी भीड़ मैच देखने के लिए मैदान में इकट्ठी हुई।  




 
विज्ञापन

2 of 4
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : twitter
दिल्ली की इस दमघोटू हवा को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी थी। लेकिन लोगों के बीच मैच देखने का जुनून इतना था कि उन्होंने इस प्रदूषण की परवाह नहीं की। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मुकाबला देखने के लिए करीब 25,000 दर्शक ग्राउंड में इकट्ठे हुए। मैच से पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जिला क्रिकेट संघ ने प्रदूषण से निपटने के लिए कोटला के परिसर के बाहर पानी का छिड़काव किया। जिससे मुकाबले से एक घंटे पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स कम होकर 280 अंक तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
gautam gambhir
बता दें कि भारत के पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी और गौतम गंभीर ने प्रदूषण के बीच मैच कराए जाने पर सवाल खड़े किए थे। गंभीर ने मुकाबले को दिल्ली से बाहर कराए जाने की पेशकश भी की थी और कहा था कि मुकाबले से ज्यादा खिलाड़ियों का स्वास्थय महत्तवपूर्ण है। हालांकि बीसीसीआई ने इन सभी मुद्दों को दरकिनार कर मैच को दिल्ली में ही कराए जाने की बात कही। 
विज्ञापन

4 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में ही ये लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने 60 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल बांग्लादेश की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें