पिछले साल देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कार एस-प्रेसो की जीरो सेफ्टी रेटिंग के बाद कार की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा हुई। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से मजबूत पाई गई कारों के निर्माता टाटा मोटर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर मारुति सुजुकी पर काफी चुटकी ली। नए साल अगर आप भी एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आपकी कार कितनी सुरक्षित है। दुनियाभर में कारों के सेफ्टी क्रैश टेस्ट के लिए प्रसिद्ध Global NCAP ने देश की कई कारों पर क्रैश टेस्ट किए और उसके परिणाम जारी किए। भारत में आमतौर पर नई कार खरीदते समय ग्राहक कार के माइलेज, लुक और कीमत पर पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन यहां यह सवाल काफी अहम हो जाता है कि आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को कितनी प्राथमिकता देते हैं? हम यहां आपके बता रहे हैं साल 2020 की 10 सबसे सुरक्षित कारें कौन सी हैं।
Tata Altroz
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।
4 of 10
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Vitara Brezza
विटारा ब्रेजा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की यह सबसे सुरक्षित कार है। इतना ही नहीं ब्रेजा मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में भी शुमार है। इस कार को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली। कार को अडल्ट सेफ्टी के लिए 17 में 12.51 पॉइंट्स मिले। इस कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 2-स्टार रेटिंग मिली।
विज्ञापन
6 of 10
Mahindra Marazzo
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo एमपीवी सेगमेंट में देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले।
विज्ञापन
7 of 10
Tata Tiago New
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago और Tigor Facelift
Tata Tiago Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले।
वहीं, Tata Tigor Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले।
8 of 10
2020 Volkswagen Polo
- फोटो : Volkswagen
Volkswagen Polo
Volkswagen Polo को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार की रेटिंग दी है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.91 अंक मिले हैं।
9 of 10
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 2020
महिंद्रा की बेहद लोकप्रिय हो चुकी नई Mahindra Thar 2020 को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार रेटिंग मिली है। नई महिंद्रा थार को 4 स्टार रेटिंग मिली है। ग्लोबल NCAP के मुताबिक नई थार में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिलती है। जबकि ड्राइवर के सीने को पर्याप्त सुरक्षा और पैसेंजर के सीन को भी अच्छी सुरक्षा मिली।