फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fiat की इस आइकॉनिक कार की हो सकती है भारत वापसी, रफ्तार के शौकीनों की रही है पसंद

Sun, 31 May 2020 05:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ ताजा रिपोर्टों से पता चलता है कि फिएट पहले से ही नेक्स्ट जेनरेशन Punto कार पर काम की रही है। यह कार संभवतः ग्रुप पीएसए और एफसीए के बीच विलय का एक उत्पाद होगा। यह भारत में आएगी या नहीं, इसके बारे में यकीनी तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Fiat Punto - फोटो : Social Media
Fiat Punto (फिएट पुंटो) भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काफी पसंद की जाने वाली हैचबैक कार थी। इस कार का अपने सेगमेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन था और इसका डिजाइन भी बहुत प्यारा और अनोखा था। फिएट ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पुंटो को बंद करने का फैसला किया। भारत में यह कार थोड़े ज्यादा समय तक चली। हाल ही में इसे बंद नहीं किया गया जब भारत ने बीएस6 युग में कदम रखा। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि फिएट पुंटो को फिर से उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Fiat Abarth Punto
एक रिपोर्ट में, फिएट ऑटोमोबाइल्स के मुख्य कार्यकारी ओलिवियर फ्रांस्वा ने कहा, "यह कोई रहस्य नहीं है। उस परियोजना लगातार स्थगित होती रही है। अब इस पर काम हो रहा है। लेकिन इस मॉडल के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन यह निश्चित रूप से एक बी-सेक्टर (प्रीमियम हैचबैक) कार होगी।" यह निश्चित तौर पर एक बड़ी खबर है। नेक्सट जेनरेशन पुंटो, इतने सालों से चले आ रहे मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Fiat punto abarth
रिपोर्ट के मुताबिक नेक्सट जेनरेशन फिएट पुंटो कार Fiat Chrysler Automobiles (FCA), फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) और Peugeot SA (PSA)  प्यूजो एसए (पीएसए) के बीच होने वाले विलय का एक उत्पाद हो सकती है। एफसीए और पीएसए के बीच होने वाले इस सौदे को 2020 में अंतिम रूप दिया जा सकता है। नेक्सट जेनरेशन पुंटो पीएसए ग्रुप के सीएमपी (कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर आधारित हो सकती है, जो ग्रुप के लाइनअप में सबसे छोटा मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म है। इसी प्लेटफॉर्म पर न्यू-जेनरेशन Peugeot 208 (प्यूजो 208) और Opel Corsa (ओपल कोर्सा) बनाई गई है। 

4 of 5
Fiat punto
हालांकि, फिएट ने अभी तक नई कार के नाम के बारे में पुष्टि नहीं की है। इसलिए हो सकता है कि इस कार को बिलकुल नए नाम के साथ लॉन्च किया जाए। हालांकि यदि कंपनी पुंटो नाम की लोकप्रियता को भुनाने के लिए नई कार को इसी नाम के साथ उतारे तो उसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। पुंटो की भारत में वापसी के बहुत कम आसार हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से नामुमकिन भी नहीं है क्योंकि इसके लिए एक मजबूत आधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fiat Abarth Punto
ग्रुप PSA जल्द ही C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) के साथ भारत में Citroen ब्रांड लॉन्च करने जा रहा है। भारत में C5 एयरक्रॉस के CMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है। एफसीए ने भारत में अपने काम को पूरी तरह से बंद नहीं हैं क्योंकि Jeep (जीप) ब्रांड की यहां अच्छी-खासी बिक्री होती है। इसलिए यह माना जा सकता है कि इन अनुकूल परिस्थितियों की वजह से भारत में Punto की वापसी होगी। और हो भी क्यों नहीं, भारत में रफ्तार के शौकीनों की यह पसंदीदा कार रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें