फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTO में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हुआ FASTag, 2 मिनट में पढ़ें नए नियम

Fri, 25 Dec 2020 01:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक - फोटो : Social Media
एक जनवरी 2021 से पूरे देशभर में सभी चार वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) लगाना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में एक जनवरी से नए-पुराने सभी तरह के वाहनों के लिए भी FASTag अनिवार्य होगा, जिन्हें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचा गया है। 

इस पूरे फैसले को लागू करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया है। इससे पहले फास्टैग को एक दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वालों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था। 





25 दिसंबर के बाद से आरटीओ ऑफिस में केवल उन्हीं चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमें फास्टैग लगा होगा।  देशभर में इसके लिए सभी वाहन डीलरों को इसकी पहले ही जानकारी दे दी गई थी। सभी डीलरों को साफ निर्देश दिया गया है कि वो इस नियम का सख्ती से पालन करें। 
विज्ञापन

क्या है FASTag?

2 of 8
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
FASTag (फास्टैग), गाड़ी के विंडशील्ड पर लगाया गया एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन डिवाइस है, जिससे टोल प्लाजा पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी को रोकना नहीं पड़ता है। रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) से लैस, डिवाइस का इस्तेमाल टोल शुल्क लेने के लिए सीधे प्रीपेड वॉलेट या उससे जुड़े बैंक खाते से किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो FASTag का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह एक प्रीपेड कार्ड है, जिससे टोलप्लाजा पर आपको रुकने और कैश लेनदेन करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

FASTag की कैसे हुई शुरुआत?

3 of 8
सांकेतिक - फोटो : social media
फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था। वहीं, इस दौरान ईंधन की खपत होती थी। ऐसे में सरकार की तरफ से इस परेशानी को खत्म करने के लिए फास्टैग की सुविधा दी गई। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में भारी कमी आई है। बता दें कि मौजूदा समय में देश के 695 टोल प्लाजा पर यह सेवा उपलब्ध है।

FASTag के क्या हैं फायदे?

4 of 8
सांकेतिक - फोटो : Social Media
  • फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर वाहन मालिकों को लेनदेन के लिए नकदी ले जाने की जरूरत नहीं है। इससे समय की बचत होती है।
  • फास्टैग से टोप्लाजा पर गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है। 
  • हर टोल ट्रांजेक्शन, कम बैलेंस जैसी चीजों पर ग्राहकों को तुरंत मैसेज पर जानकारी मिलती है।
  • ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल
  • 5 साल की वैधता
विज्ञापन

FASTag को कहां से खरीदें?

5 of 8
सांकेतिक - फोटो : iStock
वाहन मालिक एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, सिटी यूनियन बैंक जैसे बैंकों की शाखाओं या ऑनलाइन सेवाओं से FASTags खरीद सकते हैं। इसके अलावा FASTag को NHAI के सभी टोल प्लाजा, PayTM, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन, और रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) कार्यालयों पर जारी किया जा रहा है। ऑनलाइन टैग खरीदने के लिए ग्राहकों के लिए एक 'माई फास्टैग' ऐप भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

FASTag के आवेदन के लिए क्या चाहिए?

6 of 8
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
FASTag के लिए आवेदन करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है उनमें, 
  • वाहन की आरसी की कॉपी 
  • वाहन मालिक का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ शामिल हैं।
विज्ञापन

FASTag का इस्तेमाल है किफायती, मिलता है कैशबैक

7 of 8
सांकेतिक - फोटो : NHAI
ग्राहक FASTag का इस्तेमाल करके सभी टोल भुगतानों पर 10 फीसदी तक का कैशबैक पा सकते हैं। 
विज्ञापन

FASTag के लिए कितना शुल्क देना होगा?

8 of 8
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
FASTag के लिए आपको 200 रुपये का वन टाइम शुल्क देना होगा। रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट वाहन के प्रकार पर निर्भर करता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें