फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारत ने किया प्लेइंग XI का एलान, दो खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

Fri, 25 Dec 2020 11:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा शुक्रवार को कर दी। मेलबर्न में होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले बीसीसीआई ने ट्वीट कर टीम के अंतिम एकादश की जानकारी दी। टीम में कुल चार बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके मुताबिक भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा। जबकि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम की उप-कप्तानी सौंपी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद सिराज
चोट की वजह से सीरीज से बाहर होने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह पर इस मैच में मोहम्मद सिराज टेस्ट डेब्यू करेंगे। जबकि बल्लेबाजी में शुभमन गिल को पदार्पण का मौका मिलेगा, उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा ऋषभ पंत को रिद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपर बनाया गया है। वहीं फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है। 


 
विज्ञापन

3 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : twitter@7Cricket
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम मात्र 36 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है।
विज्ञापन

4 of 4
Ajinkya rahane And Cheteshwar pujara - फोटो : PTI
भारतीय प्लेइंग XI:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें