फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल हो सकता है जानलेवा, आग का गोला बन सकती है कार

Tue, 17 Dec 2019 05:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार में धमाके के बाद घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन
कार में खुशबू के लिए आमतौर पर लोग एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हो जाएं सवाधान। ऐसा करने पर आपकी कार में धमाका हो सकता है। यह सुनने में अजीबोगरीब लग सकता है। लेकिन ब्रिटेन में यह घटना वास्तव में घटी है। वहां एक शख्स ने कार में एयर फ्रेशनर का उपयोग किया और इसके बाद सिगरेट जलाई। लेकिन ऐसा करते ही कार में जबरदस्त विस्फोट हो गया। हालांकि भगवान का शुक्र है कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कार चालक की जान बच गई। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह वाकया 14 दिसंबर दोपहर का है। वेस्ट यॉर्कशायर के हैलिफैक्स में एक शख्स ने अपनी कार में एयर फ्रेशनर स्प्रे किया। इस व्यक्ति ने इसके बाद कार सिगरेट पीने के लिए कार को एक जगह रोककर सिगरेट जलाई। कार के अंदर सिगरेट जलाते ही कार में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इससे कार की विंडस्क्रीन और खिड़की के शीशे चकनाचूर हो गए। 
 

खबरों के अनुसार घटना के चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की बिल्डिंग पर भी प्रभावित हो गए। घटनास्थल के नजदीक मौजूद दुकानों और गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। हालांकि वह व्यक्ति कार से बाहर निकल गया। इस घटना में वह घायल हो गया। 

आखिर क्यों हुआ विस्फोट
वेस्ट यॉर्कशायर दमकल विभाग ने घटना की जांच की तो पता चला कि कार में एयर फ्रेशनर के ज्यादा इस्तेमाल के कारण धमाका हुआ। दमकल विभाग ने घटना में क्षतिग्रस्त कार की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि एयर फ्रेशनर के अत्यधिक प्रयोग और ड्राइवर के सिगरेट जलाने से यह धमाका हुआ। 
विज्ञापन

बरतें ये सावधानी 
कार में एयर फ्रेशनर जैसी चीजों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। एयर फ्रेशनर को स्प्रे करने के बाद कार की खिड़की खोल दें। जब आप इस बात को लेकर निश्चिंत हो जाएं कि कार से एयर फ्रेशनर में होने वाले ज्वलनशील पदार्थ निकल गए होंगे, तभी गाड़ी की खिड़की बंद करें। इसके अलावा कार में एयर फ्रेशनर स्प्रे करने के तुरंत बाद कार के अंदर कुछ जलाएं नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें