फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्कूटर स्कूटी नहीं होता, मिलिए असली स्कूटी से

Fri, 14 Apr 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
स्कूटी
जैसे हर चमकती चीज सोना नहीं होती उसी तरह हर ऑटोमेटिक स्कूटर स्कूटी नहीं होता। हम भारतीय सभी ऑटोमेटिक स्कूटर को स्कूटी समझ बैठते हैं। स्कूटी टीवीएस का एक पुराना ब्रांड है जिसे कंपनी महिलाओं के लिए उस समय लॉन्च किया था जब पुरुषों के लिए बाजार में बजाज व एलएमएल के स्कूटर वर्चस्व में थे। कंपनी ने महिला राइडर्स को आकर्षित करने के लिए स्कूटी को लॉन्च किया था। मौजूदा समय में टीवीएस स्कूटी जेस्ट, पेप, पेप+वेरिएंट के साथ बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। आइए आपको मिलवाते हैं असली स्कूटी से। 
विज्ञापन

2 of 6
स्कूटी
भारतीय बाजार में स्कूटी टीवीएस का ब्रांड है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर महिलाओं के लिए पेश किया था। इसे बाजार में मौजूद ऑटोमेटिक स्कूटर्स का फीमेल वर्जन कहा जा सकता है। टीवीएस ने इसे 1996 में पहली बार बाजार में पेश किया था। उस समय एलएमएल और बजाज जैसी कंपनियों के स्कूटर का बाजार में दबदबा था। 
विज्ञापन

3 of 6
स्कूटी
कंपनी ने महिलाओं पर दाव लगाकर एक रिस्क लिया था। उस दौर में महिलाओं का दोपहिया चलाना समाज के हर वर्ग को पसंद नहीं था। हालांकि कंपनी का दाव सफल साबित हुआ और कंपनी को इसका जबर्दस्त फायदा मिला। 1996 के बाद से कंपनी ने स्कूटी के कई मॉडल लॉन्च किए जिनमें 2003 में स्कूटी पेप, 2005 में स्कूटी पेप+, 2007 में स्कूटी टीन्ज और 2009 में स्कूटी स्ट्रीक शामिल हैं। 

4 of 6
स्कूटी
टीवीएस ने जिस दौर में स्कूटी को लॉन्च किया था, उस समय कंपनी के सामने एक और बड़ी समस्या थी। उस दौर में कुछ ही महिलाओं को दो पहिया चलाने आती थी। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने शहरों में अपने ट्रेनिंग कैम्प खोले, जिसमें लोगों को फ्री बाइक ड्राइविंग ट्रेनिंग दी गई। 
विज्ञापन

5 of 6
स्कूटी
इस तरह से कंपनी की यह योजना सफल हो सकी। अब स्कूटी सबसे ज्यादा बेचे जानें वाली दोपहियों में शामिल है। कंपनी ने इसके बढ़ावे के लिए बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को इसका ब्रांड अंबेस्डर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूटी
स्कूटी के बारे में ये भी जानें
  कीमत- 46,238 रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) माइलेज- 62 किमी प्रति लीटर (कंपनी के अनुसार)
इंजन- 109.7 सीसी CVTI एयर कूल्ड इंजन
गियरबॉक्स- ऑटोमेटिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें