फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया की अर्टिगा भारत में लांचिंग को तैयार, ये होंगी खासियतें

Sat, 18 Aug 2018 11:59 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti suzuki ertiga new model
विज्ञापन

भारत मे बड़ी गाडियों में आज भी सुजुकी की अर्टिगा लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है लेकिन कंपनी अब इसमें कुछ बदलाव के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ाना चाहती है। सुजुकी की नई अर्टिगा जल्द ही भारत में भी लांच होगी। हालांकि इंडोनेशिया में इसके नए मॉडल को पहले से ही बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन

ertiga
डिजाइन में नई अर्टिगा को नुकीली शेप दी गई है जो इसे एक टिपिकल एसयूवी लुक देती है। स्टैंड-अप बॉनेट पर की गई डीटेलिंग इसे और आकर्षक बनाती है। स्लीक हेडलाइट्स पर क्रोम और मैटेलिक हाइलाइट्स हैं। तो प्रोजेक्टर यूनिट को खूबसूरत फिनिश दिया गया है। वहीं फॉग-लैंप्स के पास बड़े सी-शेप के ब्रैकेट्स दिये हैं। पीछे की तरफ दी हुई फ्लोटिंग रूफ और एल-शेप टेल लाइट्स ध्यान खींचती हैं। सुजुकी डिजाइनर्स ने गाड़ी का बेस चौड़ा कर दिया है जो गाड़ी के साइज के साथ इसे और शानदार बनाती है। लेकिन इसके 15 इंच के पहिए कार के लुक के साथ थोड़ा कम मेल खाते हैं।
विज्ञापन

ertiga
गाड़ी के साइज के हिसाब से मारुति ने इसमें ताकतवर इंजन दिया है। जो 4 सिलेंडर वाला 1462 सीसी का है। ये पुरानी अर्टिगा के 1.4 से लगभग 88सीसी ज्यादा है। इसके साथ ही इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी लंबाई 4.4मीटर रखी गई है। कीमत की बात करें तो इस नई अर्टिगा कि कीमत 9.3  लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें