फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो सस्ती कारें जिनका माइलेज है शानदार

Sun, 09 Apr 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amarujala
गाड़ी कितनी भी शानदार क्यों न हो अगर उसका माइलेज कम है तो ग्राहक उसे नकार देता है। खास कर मिड सेगमेंट की कारों का तो यही हाल है। भारत में मिडिल क्लास का ग्राहक ऐसी कार चाहता है जिसका माइलेज ज्यादा हो। आइए बताते हैं आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में जो इस सेगमेंट में देती हैं बेहतरीन माइलेज...
विज्ञापन

ये हैं वो सस्ती कारें जिनका माइलेज है शानदार

2 of 6
टाटा नैनो XE पेट्रोल
टाटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार नैनो में 624 सीसी का इंजन लगाया है। इस कार का माइलेज भीड़-भाड़ वाले रोड पर 20.4 किमी प्रति लीटर का है। वही हाइवे पर इस कार का माइलेज 23.4 किमी प्रति लीटर है। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 2,23,449 रुपये है।
विज्ञापन

ये हैं वो सस्ती कारें जिनका माइलेज है शानदार

3 of 6
अल्टो K10 पेट्रोल
मारुति अल्टो K10 में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है। कार का ट्रैफिक में भी माइलेज 20.6 किमी प्रति लीटर का है, वहीं हाइवे पर इस कार का माइलेज 24.07 किमी प्रति लीटर है। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 3,27,090 रुपये है।

ये हैं वो सस्ती कारें जिनका माइलेज है शानदार

4 of 6
ह्युंदई इआन पेट्रोल
ह्युंदई की इस कार में 814 सीसी का पेट्रोल इंजन लगाया गया है। इस कार का माइलेज शहर में 17.3 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 21.1 किमी प्रति लीटर का है। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 3,30,791 रुपये है।
विज्ञापन

ये हैं वो सस्ती कारें जिनका माइलेज है शानदार

5 of 6
डटसन रेडी गो डी पेट्रोल
रेडी गो में 799 सीसी का पेट्रोल इंजन है। इस कार का ट्रैफिक में माइलेज 21 किमी प्रति लीटर का है। वहीं हाइवे पर इस कार का माइलेज 21 किमी प्रति लीटर का है। रेडी गो की दिल्ली एक्स शोरूम में कीमत 2,38,900 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वो सस्ती कारें जिनका माइलेज है शानदार

6 of 6
रैनो क्विड एसटीडी पेट्रोल
रैनो ने क्विड में 799 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो शहर की सड़क पर ये कार 22.89 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है। वहीं हाइवे पर इस कार का माइलेज 25.17 किमी प्रति लीटर है। दिल्ली में इस कार की एक्स शोरूम कीमत- 2,64,734 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें