फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा नीलाम हुईं नीरव मोदी की Rolls Royce और Porsche, कम कीमत में बिकीं कई कारें

Wed, 05 Jun 2019 04:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Luxury cars of mehul, nirav and vijay mallya
पीएनबी स्कैम के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लग्जरी कारों को आखिरकार खरीदार मिल ही गए। पहली असफल नीलामी के बाद मंगलवार को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कारों की फिर से नीलामी की गई थी। इस बार नीलामी में मोदी की 7 कारों को शामिल किया गया था। 25 अप्रैल को हुई नीलामी में 12 कारें रखी गई थीं।
 
विज्ञापन

कई खरीदारों ने नहीं जमा कराए थे पैसे

2 of 5
Nirav Modi Rolls Royce
वहीं मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने 6 कारें नीलामी के लिए रखीं थीं, जिनमें Rolls Royce Ghost और Porsche Panamera शामिल थीं। पिछले 25 अप्रैल को लगी बोली में Rolls Royce Ghost 1.33 करोड़ में और Porsche Panamera 54.60 लाख रुपये में बिकी थीं। प्रवर्तन निदेशालय का कहना था कि पिछली नीलामी में इनकी अच्छी कीमत नहीं लगाई गई थी, वहीं नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले कई खरीदार पैसे जमा कराने में विफल रहे।
 
विज्ञापन

रॉल्स रॉयस 1.70 करोड़ रुपये में बिकी

3 of 5
Nirav Modi Rolls Royce Ghost
वहीं इस बार हुई नीलामी में 2010 मॉडल की 24,439 किमी चली हुई रॉल्स रॉयस का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा गया, जबकि पोर्शे की न्यूनतम कीमत 60 लाख रुपये तय की गई, वहीं मर्सिडीज बेंज की न्यूनतम बोली 40 लाख रुपये रखी गई। लेकिन इस बार नीलामी में रॉल्स रॉयस 1.70 करोड़ रुपये में बिकी, जबकि पोर्शे की नीलामी में 60 लाख रुपये मिले।
 

स्कोडा सुपर्ब को नहीं मिला कोई खरीदार

4 of 5
Nirav Modi Cars
वहीं कुछ कारें ऐसी रहीं जिनकी नीलामी में बोली पिछली बार से भी कम लगी। इनमें Mercedes Benz GL 350 सिर्फ 48 लाख रुपये में बिकी, जबकि पिछली बार इस कार के 53.76 लाख रुपये मिले थे। वहीं होंडा ब्रियो 2.39 लाख रुपये में बिकी, जबकि पिछली बार 3.90 लाख रुपये मिले थे। इस बार टाटा इनोवा 8.70 लाख रुपये मिले, जबकि पिछली बार यह रकम 9.12 लाख रुपये थी और स्कोडा सुपर्ब को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला, जबकि पिछली बार यह कार 7.02 लाख रुपये में बिकी थी। वहीं मामा मेहुल चौकसी की BMW X1 कार 11.75 लाख रुपये, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 18.06 लाख रुपये में बिकीं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

13 कारों की नीलामी में मिले थे 3.29 करोड़ रुपये

5 of 5
Nirav Modi Rolls Royce
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को लगी बोली में मेटल्स ऐंड स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (एमएसटीसी) को  नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की 13 लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी में 3.29 करोड़ रुपये रकम हासिल हुई थी। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने नीरव मोदी की पेंटिंग्स की नीलामी की थी, जिसमें 59.37 करोड़ रुपये रिकवर हुए थे।
 
कार का नाम बेस कीमतें
Rolls Royce Ghost Rs 1.38 crore
Porsche Panamera Rs 54.60 lakh
Mercedes-Benz GL350 Rs 37.8 lakh
Mercedes-Benz CLS350 Rs 14 lakh
Honda Brio 1 Rs 2.38 lakh
Honda Brio 2 Rs 2.66 lakh
Toyota Innova 2.5 Rs 8.75 lakh
Honda CR-V Rs 10.15
Toyota Fortuner Rs 9.10 lakh
Skoda Superb Elegance Rs 5.25 lakh
Toyota Corolla Altis Rs 3.50 lakh
BMW X1 Rs 9.80 lakh
Toyota Innova Crysta Rs 10.50 lakh
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें