फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को ईद का तोहफा देने उतरी टीम इंडिया, कप्तान कोहली ने इन 11 शेरों पर लगाया दांव

Wed, 05 Jun 2019 04:39 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर चुका है। फेवरेट मानी जा रही भारतीय टीम न सिर्फ इस मैच को जीतकर क्रिकेट के 'महाकुंभ' का आगाज जीत से करना चाहेगी बल्कि देशवासियों को ईद का तोहफा भी देने की ख्वाहिश पूरी करेगी।

आइए देखते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर आज दक्षिण अफ्रीका को पटकने उतरा है भारत।
विज्ञापन

2 of 7
rohit-dhawan

विश्व कप में भारतीय टीम का दारोमदार शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर माना जा रहा है। सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत करेंगे। इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली
विराट कोहली और केएल राहुल मीडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले चार सालों में कप्तान कोहली के बल्ले से रनों की बरसात हुई है। इस अवधि में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने शीर्ष क्रम में 65 मैचों में उन्होंने 83.76 की औसत और 98.54 की स्ट्राइक रेट से 4272 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल हैं। 

वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल ने शतक जमाकर विश्व कप मैचों के लिए बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर अपना दावा मजबूत किया है। राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए थे।

4 of 7
ms dhoni
विकेटकीपर की भूमिका में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करके शतक ठोका। धोनी ने 78 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के की मदद से 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। पांचवें विकेट के लिए धोनी और राहुल के बीच 164 रन की साझेदारी हुई थी। धोनी पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
 ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केदार जाधव दोनों को आज के मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया गया हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई
रोज बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी को देखते हुए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कुलदीप यादव ने छह मैचों में 17 और चहल ने 16 विकेट लिए थे। विराट कोहली शायद इसी वजह से इस स्पिन जोड़ी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
India vs South Africa - फोटो : social Media

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, एंडिले फेहुलकवायो, क्रिस मॉरिस, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें