फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeff Bezos ने ई-रिक्शा चलाकर किया एलान- Amazon भारत में लॉन्च करेगी Electric Rickshaw

Mon, 20 Jan 2020 02:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw - फोटो : social media
E-commerce (ई-कॉमर्स) कंपनी Amazon (अमेजन) के संस्थापक और सीईओ Jeff Bezos (जेफ बेजोस) भारतीय बाजार में अपनी कंपनी का Electric delivery rickshaw (इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा) उतार रहे हैं। Jeff Bezos ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw - फोटो : Social Media
बेजोस ने अपने इस ट्वीट में कहा है कि वे भारत में इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा की नया फ्लीट शुरू कर रहे हैं जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक है जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला है। Jeff Bezos कुछ दिन पहले ही भारत में थे। इस दौरान उन्होंने छोटे बिजनेस के लिए भारत में 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की। Amazon 7 साल पहले भारत आई थी। भारत में कंपनी ने 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Amazon Electric Rickshaw - फोटो : social media
जेफ बेजोस ने ट्वीट कर कहा, "Hey India, हम इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा का नया फ्लीट शुरू कर रहे हैं। ये पूरी तरह इलेक्ट्रिक है जीरो कार्बन वाला।" अपने ट्वीट में बेजोस ने हैश टैग #ClimatePledge भी लगाया है। ये कंपनी के जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में से एक है। बेजोस के ट्वीट में एक वीडियो भी है। इस वीडियो में बेजोस कंपनी के अन्य साथियों के साथ इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 


 

4 of 5
Jeff Bezos Amazon kirana stores delivery points - फोटो : social media
जेफ बेजोस पिछले हफ्ते अपनी तीन दिनों की भारत यात्रा के दौरान कई लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने भारत के हजारों किराना स्टोर्स से साझेदारी की भी बात कही। इन किराना स्टोर्स को कंपनी डिलिवरी प्वॉइंट के तौर पर इस्तेमाल करेगी। अमेजन इलेक्ट्रिक रिक्शा के माध्य से भारत में प्रॉडक्ट्स डिलिवर करेगी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jeff Bezos driving Amazon Electric Rickshaw - फोटो : Social Media
बेजोस ने अपनी तीन दिनों की यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो भी ट्वीट के जरिये शेयर किए हैं। इससे पहले बेजोस ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, "हमारे डिलीवरी स्टेशनों पर बधिर सहयोगियों को नौकरी देने और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए भारत में चल रहे हमारे कार्यक्रम पर मुझे गर्व है। प्रबंधक इनसे बाचतीत करने में सक्षम होने के लिए बुनियादी संकेत भाषा सीख रहे हैं। इस समूह से मिलना मेरे लिए दिल को छूनेवाला अनुभव था।" 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें