Ultraviolette F77 Electric Bike battery
- फोटो : Social Media
बाइक में 4जी के साथ 3जी और 2जी ई-सिम कनेक्टिविटी मिलेगी। इसकी मोबाइल एप में एंबियंट लाइट सेंसर, अडप्टिव डेशबोर्ड ब्राइटनेस, टेंपरेचर, वोल्टेज, एक्टिव ट्रेकिंग, शॉक सेंसर्स, क्रेश डिटेक्शन जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अलर्ट का भी फीचर होगा।
गौरतलब है कि अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव इलेर्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप में टीवीएस मोटर्स का निवेश है और कंपनी ने 2017 में निवेश किया था, उस दौरान टीवीएस की हिस्सेदारी 17 फीसदी थी, जो अब बढ़ कर 25.76 फीसदी हो गई है। वहीं टीवीएस अभी तक 11 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।