फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW Concept i4 की तस्वीरें हुईं लीक, यह इलेक्ट्रिक कार टेस्ला मॉडल 3 को देगी टक्कर

Tue, 03 Mar 2020 02:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
BMW Concept i4 Electric Car - फोटो : social media
जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Bavarian Motor Works (BMW) (बीएमडब्ल्यू) की नई गाड़ी BMW Concept i4 (बीएमडब्ल्यू कॉन्सेप्ट i4) का आधिकारिक तौर पर खुलासा होने से कुछ घंटों पहले ही इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गईं। BMW Concept i4 को जिनेवा मोटर शो में पेश किया जाना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे रद्द कर दिया गया। नए बीएमडब्ल्यू कॉन्सेप्ट i4 की तस्वीरों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बवेरियन कार निर्माता सेगमेंट डी में अपना जौहर दिखाना चाहता है। इस सेगमेंट में अपने मॉडल 3 के साथ एक तरह से अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला का एकाधिकार है। 
विज्ञापन

2 of 5
BMW Concept i4 Electric Car - फोटो : social media
बीएमडब्ल्यू मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी और आधिकारिक तौर पर बीएमडब्ल्यू i4 को प्रदर्शित करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू i4 2021 में टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देगी। 
विज्ञापन

3 of 5
BMW Concept i4 Electric Car - फोटो : social media
इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों में इंटीरियर सहित लगभग हर एंगल से इस कार के प्रोटोटाइप को दिखाया गया है। एक्सटीरियर की तुलना में केबिन थोड़ा ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लगता है। ऐसा लगता है कि यह i4 के प्रोडक्शन वर्जन के बहुत करीब होगा। खासतौर पर इसलिए भी यह कहा जा सकता है क्योंकि इसका आकार प्रोटोटाइप से काफी हद तक मेल खाता है जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया, हालांकि वह पूरी तरह से ढका हुआ था। 

4 of 5
BMW Concept i4 Electric Car - फोटो : social media
ध्यान देने वाली बात यह है कि i4 जर्मन कार निर्माता का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी ने iX3 पेश किया था, जिसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू के अनुसार इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में फुल लोड के साथ 530 hp का पावर मिलेगा। यह कार फुल चार्जिंग पर लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका बेस मॉडल सीरीज 3 के जैसा ही है। लेकिन यहां 80 kWh का चार्जर मिलेगा जिसमें 150 kW DC चार्जर जितकी शक्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BMW Concept i4 Electric Car - फोटो : social media
कंपनी ने कई महीनों पहले ही बता दिया था कि वो बीएमडब्ल्यू i4 बनाने वाली है। कंपनी ने पिछले फ्रैंकफर्ट शो में बीएमडब्ल्यू कॉन्सेप्ट 4 पेश किया था। जर्मनी की इस फर्म ने तब एक नया बीएमडब्ल्यू 4 सीरीज कूपे बनाने का अपना इरादा जाहिर किया था। साथ ही कंपनी ने एक 100 फीसदी इलेक्ट्रिक वर्जन बनाने के अपने गंभीर इरादे का भी खुलासा किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें