व्यस्तता भरे युग में आजकल किसी भी चीज के लिए समय नहीं है। तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में कोई किसी पर निर्भर नहीं होना चाहता। बेबी प्लानिंग में कामकाजी महिलाओं को भी कंपनियों से मैट्रीनिटी लीव के नाम पर सिर्फ कुछ महीनों की ही छुट्टी मिलती है। ऐसे में देखने में आया है कि कामकाजी महिलाएं प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में काम पर जाना जारी रखती हैं और ऐसी महिलाओं में बहुत सी ऐसी हैं जो ड्राइव करके अपने ऑफिस जाती हैं। यह ऐसा वक्त होता है जिसमें एहतियात सबसे जरूरी चीज होती है क्योंकि एक गलती बड़ा दर्द दे सकती है।
कंपटीशन के इस युग में कार कंपनियां आए दिन ऐसे टिप्स लोगों को देती हैं जिनसे उनके ग्राहकों को ड्राइविंग में सहूलियत हो। ऐसा ही एक फायदेमंद टिप्स बीते साल फोर्ड ने पेश किया जो सच में काफी एवयरनेस देने वाला है। अगर आप भी इस अवस्था से गुजर रही हैं या फिर आपकी दोस्त ऐसी ही सिचुएशन में है तो यह टिप्स उसे जरूर गिफ्ट करें क्योंकि इससे बड़ा तोहफा कुछ और नहीं हो सकता। आइए इस स्तंभ में आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातों से अवगत कराते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गर्भावस्था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
जब बांधें बेल्ट
ऐसी अवस्था में सीट बेल्ट की सही पोजिशन का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कि सीट बेल्ट को एब्डॉमिनल से नीचे होना चाहिए तथा कंधो के बगल से गुजरने वाला सीट बेल्ट का पट़टा सीने के बीच निकालें। बेल्ट को लगाने के बाद एक बार जांच लें कि कि बेल्ट सही तरीके से क्लिप में फंसी है कि नहीं।
विज्ञापन
3 of 7
गर्भावस्था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
स्टीयरिंग व्हील से बनाएं रखें दूरी
अपनी सीट को इतना पीछे रखें कि गाड़ी चलाते वक्त पेट पर किसी तरह का दबाव महूसस न हो। शरीर के बनावट के हिसाब से सीट को कुछ पीछे की तरफ भी कर सकते हैं इससे आपको आराम रहेगा। ऐसा करने से अगर किसी दुर्घटना के वक्त एअर बैग खुलता है तो उसका सीधा दबाव आपके पेट पर नहीं आएगा।
4 of 7
गर्भावस्था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
कमर के पीछे लगाएं सपोर्ट
अगर आपको प्रेग्नेंसी से जुड़ा कमर का दर्द है तो कमर को छोटे और मुलायम तकिए या फिर मुड़े हुए तौलिए का सहारा दें। यह ड्राइविंग के वक्त काफी आरामदायक साबित होगा। अगर दर्द नहीं भी है तो भी एहतियात के तौर पर आपको यह तरीका अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
गर्भावस्था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
लंबी ड्राइविंग से बचें
अगर कई घंटों से ड्राइव कर रही हैं तो कुछ देर का ब्रेक लें। लंबे वक्त तक ड्राइव करने से पैरों में खून का बहाव बढ़ जाता है। इससे पैरों और ऐंकल में सूजन आ सकती है। कुछ देर रुकें, पैरों को फैलाएं, ऐंकल को घुमाएं और पैर के अंगूठे को हिलाएं-डुलाएं। ऐसा करने से अक्सर प्रेगेनेंसी में होने वाले लेग क्रैंप से आप बच जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 7
गर्भावस्था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
तेज स्पीड व उछालभरी सड़कों से बचें
प्रेगेनेंसी के दौरान पेट में पल रहे बच्चे को आपकी बॉडी में होने वाले अधिक मूमेंट से दिक्कत होती है। इसलिए गाड़ी चलाते वक्त स्पीड का खास ध्यान रखें तथा न तो झटके से ब्रेक लगाएं और न ही स्पीड ब्रेकर से गाड़ी को जंप कराएं। उन्हीं सड़कों पर ड्राइव करें जिनके बारे में आपको पहले से पता है ऐसा करके आप गड्ढे वाली सड़कों से स्वयं को बचा लेंगी।
मजबूरी न हो तो बचें ड्राइविंग से
अगर आपके साथ कोई ऐसा सफर कर रहा है जो ड्राइव कर सकता है तो उसे ड्राइव करने दें। कार के पीछे की सीट प्रेग्नेट महिला की सेफ्टी के लिहाज से सबसे अच्छी होती है। अगर आगे बैठ रही हैं तो अपनी सीट के जितना हो सके पीछे कर लें जिससे एयरबैग खुलने पर पेट पर दबाव न पड़े। इसके साथ ही जहां भी जाएं अपनी प्रेग्नेंसी रेकॉर्ड, टेस्ट रिजल्ट और इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट की एक कॉपी साथ जरूर रखें।