फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार है पूरी रहस्यमय आर्मी, ये हैं इसके अनोखे राज

Sun, 07 Oct 2018 07:42 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
The Beast car
विज्ञापन

जब कोई नई कार खरीदता है तो इसकी उम्मीद नहीं होती है कि हमारी कार के इतने चर्चे भी हो सकते हें कि यह कल के अखबार की हेडलाइन बन जाए। लेकिन अगर कार डोनाल्ड ट्रंप की हो तो चर्चा होना जायज है।

विज्ञापन


अमेरिका और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में वैसे तो कई ऐसी बातेें हैं जिनसे आप अनजान हैं लेकिन उनके हाल ही में एक राज से पर्दा उठ गया है। घबराइए मत, सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप की कैडिकलैक बीस्ट लीमो कार पहली बार लोगों के सामने आई है जो वहां के लोगों के लिए किसी राज से कम नहीं थी।

डोनाल्ड ट्रंप की यह कार बीस्ट के नाम से पूरी दुनिया में मशहुर है इस कार को अब तक पूरी तरह से रहस्मय रखा गया है हालांकि इसकी कुछ जानकारी सामने आई है। आइए बताते हैं आपको इस बीस्ट की खासियत:

विज्ञापन

donald trupm's car(the beast)
  • इस कार में आठ इंच मोटे दरवाजे दिये गए हैं जिनका वजन बोइंग 757 विमान जितना है। इस बीस्ट कार के दरवाजे एक बार बंद हो जाए तो इन पर किसी भी रयासन अटैक का कोई असर नहीं होता है। और यह दरवाजे रासायनिक हमले की स्थिति में इंटीरियर को सील कर सकते हैं।
  • कार की फ्रंट दरवाजों में 5 इंच मोटी लेयर दी गई है जो किसी भी तरह की बुलेट को झेलने में सक्षम है। हालांकि ड्राइवर की तरफ की खिड़की में 3 इंच मोटे ग्लास लगे हैं ताकि ड्राइवर आसानी से किसी आपातकाल में सर्विस एजेंट से सम्पर्क कर सके।
  • बीस्ट को बुलेट प्रूफ, माइन प्रूफ और अन्य तरह के हमलों से पूरी तरह से सुरक्षित बनाया गया है। यानि कार पर किसी भी तरह के हमले का कोइ असर नहीं होता है।
  •  कार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए खून से भरा एक रेफ्रिजरेटर है जो कि ट्रंप के ब्लड ग्रुप से मेल खाता है।
विज्ञापन

donald trupm's car(the beast)
  • कार में किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए बंदूकों और आंसू गैस के गोले भी सुरक्षा के लिहाज से फिट किये गए हैं।
  • बीस्ट के फ्रंट ग्रिल में कई तरह की आधुनिक बंदूको को लगाया गया है। साथ ही इसमें एक खास गन सामने से हमला करने वाले पर आग फेंकने के लिए लगाई गई है।
  •  कार की रियर सीट जिस पर डोनाल्ड ट्रंप बैठते थे उस पर सैटेलाइट फोन लगा है। जो कि ट्रंप को सीधे पेंटागन (अमरीका के प्रतिरक्षा विभाग के मुख्यालय) के संपर्क में रखता है।
  • बीस्ट के पहियों में स्टील की रिम लगी है जिनसे कार के पहिये पंचर होने की दशा में भी कार की रफ्तार कम नहीं होती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें