फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी खरीदें BS6 इंजन वाली Maruti की ये कारें, मिल रही 53 हजार रुपये तक की जबरदस्त छूट

Wed, 27 Nov 2019 11:17 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki - फोटो : social media
अगर आप भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए यह सुनहरा मौका है। मारुति अपनी Alto 800, WagonR, Swift और Dzire की BS6 कारों पर भारी छूट दे रही है। इसमें एक्सचेंज ऑफर के साथ कॉरपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। आइए जानें किन कारों पर कितना है डिस्काउंट... 
विज्ञापन

Alto 800 (डिस्काउंटः 53,000 रुपये)

2 of 5
2019 Maruti Alto 800
कंपनी Alto 800 को बीएस-6 उत्सर्जन मानक  के साथ उतार चुकी है। इसमें 796 सीसी पेट्रोल इंजन लगा है जो 48 एचपी की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही अपडेटेड ऑल्टो में ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सभी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर साइड में एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल है। इस कार पर अधिकतम डिस्काउंट 53,000 रुपये है जिसमें 33,000 का कैश, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
विज्ञापन

Maruti Suzuki WagonR (डिस्काउंटः 25,000 रुपये )

3 of 5
Maruti Suzuki WagonR CNG - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। इसमें इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। कंपनी इस कार पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें  20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और  पांच हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Dzire (डिस्काउंटः 50,000 रुपये )

4 of 5
Maruti suzuki dzire
मारुति सुजुकी ने अपनी तीसरी पीढ़ी की कॉम्पैक्ट सेडान Dzire को साल 2017 में बाजार में पेश किया था। इसमें काफी अच्छा केबिन स्पेस मिलता है। हालांकि बीती जुलाई में मारुति-सुजूकी ने Dzire को अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इसमें 83 एचपी पावर वाला 1.2 लीटर का के12बी पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है। इस कार पर कंपनी 50,000 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। जिसमें 25 हजार  का कैश, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift (डिस्काउंटः 45,000 रुपये)

5 of 5
2018 Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी Swift के चाहने वालों की कमी नहीं है। Swift में 1.2 लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन है, जो 83 एचपी और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 21.21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर, 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें