फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं BS6 इंजन वाली टॉप 5 डीजल कारें, जो देती हैं 27 किमी प्रति लीटर तक का बेहतरीन माइलेज

Sat, 02 May 2020 12:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Honda Amaze
देशभर में पिछले महीने की पहली तारीख से नए कड़े BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू हो गए हैं। जिसके बाद से अब ऑटो निर्माता सिर्फ BS6 मानक वाले वाहनों का ही उत्पादन करेंगे। भारत में BS4 मानक वाले वाहनों की बिक्री और पंजीकरण नहीं होगा। इसे देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अप्रैल के पहले से ही BS6 इंजन वाले वाहन बनाने लगी। तो कई कंपनियां नए ईंधन उत्सर्जन वाले वाहन बाजर में उतार रही हैं। और जिन्होंने नए मानक वाले वाहन नहीं उतारे हैं वे उतारने की योजना बना रहे हैं। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों को तो BS6 इंजन के साथ अपडेट कर रही है, लेकिन कई डीजल मॉडल्स को बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में आप ज्यादा माइलेज देने वाली कई डीजल गाड़ियों को नहीं खरीद पाएंगे। लेकिन अभी भी बाजार में ऐसी कई डीजल कारें हैं जो बेहतरीन माइलेज देती हैं। यहां जानिए देश की उन टॉप 5 BS6 डीजल कारों के बारे में और उनका माइलेज कितना है। माइलेज के आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक है। 
विज्ञापन

2 of 6
2020 Hyundai VERNA - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna
दक्षिण कोरियाई ऑटो निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (HMIL) (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) ने भारत में अपनी लोकप्रिय कार वरना का अपडेटेड वर्जन 2020 Hyundai Verna facelift (2020 वरना फेसलिफ्ट) लॉन्च कर दिया है। Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) कार में 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी मिलता है। ह्यूंदै अपने इस इंजन को Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) में भी उपयोग करती है। ह्यूंदै वरना का डीजल वेरिएंट में मैनु्अल गियरबॉक्स के साथ 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Social Media
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप BS6 डीजल कारों में शुमार है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios में 1.2 लीटर U2 CRDI इंजन मिलता है। यह सबसे छोटा डीजल इंजन है, जो इस समय बाजार में किसी गाड़ी में इस्तेमाल किया गया है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios के डीजल वेरिएंट में 25.10 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

4 of 6
Tata Altroz - फोटो : PTI
Tata Altroz
Tata Altroz (टाटा अल्ट्रॉज) टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार है। टाटा अल्ट्रॉज में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। टाटा अल्ट्रॉज के डीजल इंजन में 25.11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Aura Launch - फोटो : Social Media
Hyundai Aura
Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) की Sub-Compact Sedan (सब-कॉम्पैक्ट सेडान) कार Aura (ऑरा) को कंपनी ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया है। इस कार में तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलता है। ह्यूंदै ऑरा में AMT गियरबॉक्स के साथ 25.40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि यह कार मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 25.35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda Amaze
Honda Amaze
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान कार Honda Amaze (होंडा अमेज) में 1.5 लीटर डीजल इंजन भी मिलता है। Honda Amaze के डीजल इंजन में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें