बीते 14 नवंबर और 15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी की।इसके बाद गृह प्रवेश के लिए घर पहुंचा जोड़ा मीडिया से रूबरू हुआ और हाथ जोड़कर पत्रकारों की बधाई स्वीकार की।
दीपवीर की भारत वापसी से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी प्रसन्नता है। इन दोनों के ढ़ेरों फैन्स हैं जो इनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। दीपवीर के बारे में जानने के इच्छुक फैन्स के लिए आज हम लेकर आए हैं उनकी शानदार कार
विज्ञापन
2 of 9
Aston martin rapid
रणवीर सिंह एक्टिंग में जिस तरह कई वेरायटी के रोल करते नजर आते हैं ठीक उसी तरह इनके गैराज में भी कई तरह की कारें शामिल हैं फिर बात चाहे एस्टिन मार्टिन की हो या आॅडी की। बात करें साथ एस्टिन मार्टिन की तो रणवीर इकलौते स्टार हैं जिनके पास यह कार मौजूद है। इस कार में 6.0-लीटर का V12 वाला इंजन दिया गया है जो 552बीएचपी की पावर और 620एनएम का टार्क जनेरेट करता है।यह कार अब दीपवीर के गैराज की सबसे महंबी कारों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 9
mercedes benz gls
Mercedes GLS
रणवीर की यह कार कुछ ही समय पुरानी है इसे साल 2017 में इन्होनें अपने गैराज में शामिल किया।ब्लैक रंग की यह नई GLS दिखने में क्लासी है।GLS में एक 3.0-लीटर का V6 इंजन दिया गया है जो 255बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टार्क जनेरेट करता है। इस शानदार SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 83 लाख रूपए है.
4 of 9
Range Rover
Range rover Vogue
रेंज रोवर Vogue बॉलिवुड में कई स्टार के पास है हालांकि रणवीर को इस कार मेें बहुत ज्यादा नहीं देखा जाता है। इसके बेस मॉडल में 3.0-लीटर वाला V6 डीजल इंजन दिया गया है जो 244बीएचपी की पावर और 600एनएम का टार्क जनेरेट करता है।इसके अलावा पावर के दीवानें इस कार के और पॉवर के दीवानों के लिए Land Rover एक 5.0-लीटर वाले V8 पेट्रोल इंजन की कार को पसंद करते हैं। जो 503बीएचपी की पावर और 625एनएम का आउटपुट देने में सक्षम है।
विज्ञापन
5 of 9
Audi Q5
Audi Q5
आॅडी की यह एसयूवी भी रणवीर ने अपने गैराज में शामिल की है। इस कार में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 174बीएचपी की पावर और 380एनएम का टार्क जनेरेट करता है।
विज्ञापन
6 of 9
Jaguar XJL with ranveer
Jaguar XJL
रणवीर के पास जैगुआर XJ L भी है जिसे XJ के बाद बनाया गया है इस कार में रणवीर को आप कई बार देख सकते हैं इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 237 बीएचपी की पावर और 340 एनएम का टार्क जनेरेट करता है। इस कार में एक बड़ा 3.0-लीटर वाला 6-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी दिया गया है जो 296 बीएचपी की पावर के साथ आता है।
विज्ञापन
7 of 9
मारुति सिआज-एस
Ciaz
वैसे तो इस कार को आम आदमी के पास भी देखा जा सकता है,लेकिन रणवीर मारुति सियाज के ब्रांड एम्बेसडर है इसलिए उनके पास यह कार भी मौजूद है। यह कार रणवीर को 2014 में लांचिंग के वक्त मिली थी। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट भारत में मौजूद हैं।
8 of 9
Mercedes Maybach S500
Mercedes Maybach S500
दीपिका भी इस मामले में रणवीर से कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण के पास मसिर्डीज की Maybach S500 कार है जिसमें उन्हे अक्सर देखा भी जाता है, यह कार भारत में ही असेंमबल की जाती है इसमें 4.7-लीटर वाला इंजन दिया गया है जो 459बीएचपी की पावर और 700एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। दीपिका कि इस कार की कीमत लगभग 1.85 करोड़ रूपए है।
ऑडी ने भारत में अपनी क्यू7 कार का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है।
Audi Q7
आॅडी Q7 दीपिका की पहली कार थी। जिसे उन्होनें 2011 में खरीदा था।इस Q7 कार में 3.0-लीटर का V6 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है जो 240बीएचपी की पावर और 550एनएम का टार्क उत्पन्न करता है।