भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी बाते कही है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। उनके इस अंदाज के कई दीवाने हैं तो कभी कभार उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। खैर वह इसकी परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि वह अपनी आक्रामकता बरकरार रखेंगे। विराट ने इस आक्रामकता को जीत का जुनून करार दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
virat kohli pc
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आक्रामकता के बारे में सवाल पूछे जाने पर कोहली ने कहा, 'हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं। एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है।'
4 of 5
virat kohli angry
हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हाल ही में कोहली की आक्रामकता पर सवाल उठाए थे। भारतीय कप्तान ने कहा, 'वैसे आक्रामकता मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है। अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी प्रकार देंगे।'
आगे विराट ने कहा, 'हम वह टीम नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो। हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की है। अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे। हम उसका काउंटर करेंगे।'