datsun go plus
Datsun Go और Go Plus को इस साल कंपनी ने जून महीने में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), इंजन इमोबिलाइजर, रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल एयरबैग्स और वीइकल डायनामिक कंट्रोल (VDC) सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इतना ही नहीं दोनों मॉडल्स में Apple Car Play और Android Auto को सपॉर्ट करने वाला सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इन दोनों कारों को अगले महीने (अक्टूबर) की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।