फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लाख रुपये से कम कीमत में 5 फैमिली कार, पैसा वसूल धांसू फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस

Sun, 29 Nov 2020 04:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Cars under five lakh rupees - फोटो : Amar Ujala
अगर आप 5 लाख रुपये से कम कीमत में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी मदद सकती है। आज हम आपको उन पांच कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। इन कारों में Datsun Redi-Go, Renault Kwid, Maruti Suzuki Alto, Maruti Suzuki S-Presso और Hyundai Santro शामिल हैं। हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

2 of 6
Datsun Redi-Go - फोटो : Datsun
Datsun Redi-Go में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन चुनने का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 
  • कीमत- Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Renault Kwid 

3 of 6
Renault Kwid - फोटो : Renault
Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कीमत- Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।

4 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso

5 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki की S-Presso में BS-6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी, K10B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। S-Presso का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- Maruti Suzuki की S-Presso की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Santro

6 of 6
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
Hyundai Santro में 4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी चुनने को मिलता है।
  • कीमत- Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें