फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेगा भारत

Thu, 24 Dec 2020 06:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। बता दें कि भारत 26 दिसंबर को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। फिलहाल, इस सीरीज में ऑस्ट्रलियाई टीम 1-0 से आगे है। 



विज्ञापन

2 of 4
ind vs aus
बता दें कि भारत के टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया दूसरा देश होगा, जिसके खिलाफ वह 100 टेस्ट मैच पूरे करेगा। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट संबंधों की शुरुआत 1947 में हुई थी। दोनों देशों के बीच अब तक 99 मैच खेले गए हैं। इन 99 मैचों में भारत ने 28 मैच जीते हैं, जबकि 43 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच टाई रहा है और 27 ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
AUS VS IND
बता दें कि भारत ने अबक इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 122 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा, वेस्टइंडीज के खिलाफ 98, पाकिस्तान के खिलाफ 59, न्यूजीलैंड के खिलाफ 59, श्रीलंका के खिलाफ 44, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39, बांग्लादेश के खिलाफ 11, जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 और अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला है। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
गौरतलब है कि टीम इंडिया अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बगैर बाकी बचे मैच खेलेगी। विराट की गैरमौजूगी में अंजिक्य रहाणे पर टीम का पूरा दारोमदार होगा, क्योंकि कप्तान विराट पैटरनिटी लीव के चलते स्वदेश वापस लौट गए हैं। ऐसे में रहाणे की पूरी कोशिश 100वें टेस्ट मैच जीतने पर होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें