हुंडई ने नई वरना 2017 लॉन्च कर दी है। यह एक मिड-साइज की सेडान कार है। इस सेग्मेंट में होंडा की सिटी और मारुति की सियाज पहले से ही मौजूद हैं। भारतीय बाजार में सियाज और सिटी दोनों की ही पकड़ मजबूत है। इस हिसाब से हुंडई वरना के लिए बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए इन कारों से मुकाबला करना होगा। आइए नजर डालते हैं होंडा सिटी, मारुति सियाज और हुंडई की नई वरना की खूबियों पर।
विज्ञापन
2 of 5
नई वरना 2017
डिजाइन
एक्सटीरियर की बात करें तो हुंडई वरना में आपको Fluidic 2.0 डिजाइन की झलक मिलती है। वहीं होंडा सिटी में बोल्ड लुक मिलता है। जबकि मारुति सुजुकी सियाज जिसे हाल में ही कंपनी ने मार्केटिंग के लिए नेक्सा के हवाले किया है। सियाज में बोल्ड और मजबूत दोनों कार का लुक मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
होंडा सिटी फेसलिफ्ट
इंजन
हुंडई वरना, होंडा सिटी और मारुित सुजुकी सियाज तीनों ही कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती हैं। वरना की बात करें तो इसमें आपको 1.6 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। दोनों ही इंजन वेरिएंट में आपको 6-स्पीड यूनिट वाले मैन्यूअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं होंडा सिटी में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल व ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध है। जबकि डीजल वेरिएंट में केवल 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स मिलता है।
4 of 5
सियाज
इंजन
मारुति सियाज की बात करें तो इसमें आपको 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल और 4-स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल वेरिएंट में केवल 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स ही मिलता है।
कीमत
कीमत की बात करें तो हुंडई वरना की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.62 लाख रुपये तक जाती है। होंडा सिटी 8.46 लाख रुपये की बेस मॉडल कीमत से शुरू होकर 13.43 लाख तक जाता है। जबकि मारुति सुजुकी सियाज इस रेंज में सबसे सस्ती कार है। सियाज 7.66 लाख रुपये से शुरू होकर 11.55 लाख रुपये तक है। बता दें कि ये सारी कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम के मुताबिक हैं।