फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक से निजात दिलायेगी दो पहियों वाली ये कार, झलक देखते ही खरीदने का आएगा ख्याल

Fri, 24 Aug 2018 03:18 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
two wheeler car
ऐसी कार अगर हो जाए जो सिर्फ दो पहियों पर चले तो कितना अच्छा होगा। ऐसी गाड़ी में आप कार की सेफ्टी का भी मजा ले सकते हैं और मोटरसाइकिल की बिंदास सवारी का भी। तो लिजिए चीन की एक कंपनी ने हाल ही में कार के ऊपर बहुत बड़ी रिसर्च की है जिसमें उन्होंने दो पहियों वाली कार विकसित की है। दो पहियों वाली कार के फीचर्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
two wheeler car
इस कार को बनाने वाले इंजीनियर का नाम है Zhu Lingyu, उन्होने फोर्ड मोटर के कांसेप्ट से प्रभावित होकर इस कार का निर्माण किया है हालांकि इस कार का ट्रायल इसी साल हो चुका है। परंतु मार्केट में इसके 2020 तक आने की उम्मीद है।

हालांकि इस कार की स्पीड के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है परंतु अनुमान के मुताबिक 150 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से यह कार दौड़ेगी। इसमें आसानी से ऊपर का क्लास खोल कर बैठा जा सकता है और यह 2 सीटर वाली कार होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
two wheeler car
इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इस कार में लगभग वह सब है जो ग्राहक एक आम कार से चाहते हैं, क्लाइमेट कंट्रोल से प्रीमियम साउंड सिस्टम तक। इस कार में एक स्मार्टफोन और क्लाउड कनेक्टिविटी जैसी अत्याधुनिक तकनीकें भी होंगी।
 

4 of 5
two wheeler car
इस कार में आपको तमाम सेफ्टी फीचर्स- सीट बेल्ट्स, मल्टिपल एयरबैग्स और एक स्टील-रिइनफोर्स्ड चेसिस भी हैं। इसके इंटरफेस की वजह से सी-1 को चलाना आसान है। कंपनी का कहना है कि कार चला लेने वाला कोई भी व्यक्ति सी-1 चला सकता है। सी-1 में हाई-टॉर्क इन-हब इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
two wheeler car
सी-1 एक शत-प्रतिशत इलेक्टिक कार है। इस कार में 10 किलोवॉट की बैट्री का इस्तेमाल किया गया है। एक बार चार्ज होने पर यह कार लगभग 320 किलोमीटर तक का फासला तय कर सकती है।   स्पीड के मामले में भी यह कार कम नहीं है। सी-1 160 किमी/घंटा की रफ्तार से भाग सकती है। 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पाने में इसे सिर्फ 6 सेकंड लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें