फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में धूम मचाने को तैयार टाटा मोटर्स की एसयूवी नैक्सॉन

Fri, 24 Aug 2018 01:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tata Nexon AMT
टाटा मोटर्स कंपनी की पॉपुलर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नैक्सॉन को अब श्रीलंका में लांच किया गया है। कंपनी टाटा नैक्सॉन यूनिट अपने चाकन प्लांट ने निर्यात करेगी और श्रीलंका में यह एसयूवी कम्प्लीट बिल्ट यूनिट के रूप में बेची जाएगी।

इस मौके पर बात करते हुए टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल यूनिट के प्रेसिडेंट मयंक पारेक ने कहा कि, “हम श्रीलंका में नैक्सॉन के मैन्युअल और AMT वेरिएंट लॉन्च करके काफी उत्साह महसूस कर रहे हैं। इस कार रेन्ज को श्रीलंका में लॉन्च करके हम ना सिर्फ सैगमेंट में अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहते हैं बल्की AMT सैगमेंट में भी वर्चस्व बनाना चाहते हैं।”
श्रीलंका में लॉन्च की गई टाटा नैक्सॉन भारतीय स्पेक वर्ज़न के जैसी है।
विज्ञापन

2 of 4
tata nexon
इंजन:
टाटा नैक्सॉन के साथ 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 108बीएचपी पॉवर और 170एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार के साथ 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 108बीएचपी पॉवर और 260एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड हईपरड्राइव एएमटी सिस्टम से लैस किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
tata nexon
फीचर्स:
 फीचर्स की बात करें तो नैक्सॉन में 6.5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके साथ ही कार में एंड्रॉइड ऑटो, टेक्स्ट एंड व्हाट्सएप रीड और रिप्लाइ, वॉइस कमांड और नेविगेशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। कार में प्रोजेक्टर  हैडलैंप्स, एलइडी DRLs, 16-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल एसयरबैग्स,एबीएस के साथ इबीडी, आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट दिया गया है.
विज्ञापन

4 of 4
tata nexon
कीमत:
कंपनी ने श्रीलंका में इस SUV की कीमत 1.99 से 4.6 मिलियन एसएलआर SLR रखी है जो की भारतीय मुद्रा में लगभग 8.7 लाख रुपए से लेकर 20.1 लाख रुपए तक होगी। श्रीलंका में यह एसयूवी टाटा मोटर्स के डिस्ट्रिब्यूटर डीजल एंड मोटर्स इंजीनियरिंग PLC (DIMO) द्वारा बेची जाएगी और कोलंबो के 15 आउटलेट पर यह SUV बिकने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें