फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सस्ती बाइक: भारत में बिकने वाली टॉप 5 किफायती मोटरसाइकिलें

Tue, 30 Mar 2021 06:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bajaj CT100  - फोटो : For Reference Only
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अगले महीने से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। अप्रैल के महीने से चाहे वह दोपहिया वाहन हो या फिर कार, नए वाहन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। ऑटो निर्माताओं ने इसकी मुख्य वजह स्टील जैसे कच्चे माल की बढ़ती लागत बताया है। अगर आप एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट कम है तो अभी भी आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। हम यहां आपको टॉप 5 सबसे सस्ती बाइक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Bajaj CT100 KS - फोटो : Bajaj
Bajaj CT100 
मार्च के महीने में मिलने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिल की सूची में सबसे पहले नंबर पर Bajaj CT100 का है। यह बाइक दो वेरिएंट्स – किक स्टार्ट (KS) और इलेक्ट्रिक स्टार्ट (ES) में उपलब्ध है। Bajaj CT100 किक स्टार्ट वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 47,654 रुपये हैं। वहीं Bajaj CT100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 51,802 रुपये है। इस बाइक में 102cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पीक पावर और 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe 
हीरो मोटोकॉर्प के लाइनअप में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल HF Deluxe है। यह कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है - किक स्टार्ट के साथ स्पोक व्हील, किक स्टार्ट (अलॉय व्हील्स), सेल्फ स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट i3S के साथ। इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 50,200 रुपये से शुरू होती है जो 61,225 रुपये तक जाती है। Hero HF Deluxe बाइक में 97.2cc सिंगल-पॉट मोटर मिलता है। यह इंजन 8.02 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। 

4 of 6
Bajaj Platina 110 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 100 
Bajaj Platina 100 (बजाज प्लैटिना 100) मूल रूप से CT100 का थोड़ा अपमार्केट वर्जन है। इस बाइक में स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ ही कुछ और फीचर भी मिलते हैं। यह बाइक तीन वेरिएंट्स - किक स्टार्ट, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ फ्रंट डिस्क में मिलती है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 52,166 रुपये से शुरू होती है और 63,578 रुपये तक जाती है। बजाज प्लैटिना 100 बाइक में 102cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
TVS Sport - फोटो : TVS
TVS Sport 
TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) मोटरसाइकिल दो वेरिएंट्स - किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है। टीवीएस स्पोर्ट किक स्टार्ट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 56,100 रुपये से शुरू होती है। वहीं, टीवीएस स्पोर्ट इलेक्ट्रिक स्टार्ट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,950 रुपये है। इस मोटरसाइकिल में 109.7cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8.29 PS का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda CD 110 Dream Dx - फोटो : For Reference Only
Honda CD 110 Dream 
होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, CD 110 Dream (सीडी 110 ड्रीम) दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है। इन दोनों बाइक्स के बीच मुख्य अंतर इनके पेंट ऑप्शन का है। सीडी 110 ड्रीम की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,508 रुपये से शुरू होती है और 65,508 रुपये तक जाती है। CD 110 Dream बाइक में 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8.79 PS का पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें