फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कस्बाई इलाकों में बढ़ी गाड़ियों की मांग
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री भी लॉकडाउन के बाद तेजी से बढ़ी है। बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में मारुति के रिटेल में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। इसके अलावा मारुति की गाड़ियों को पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी ग्राहकों का बेहतर साथ मिला है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह बिक्री ऐसे समय में बढ़ी, जब देशभर में जून महीने में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। जून महीने में केवल 1.7 लाख कारों की देशभर में बिक्री हुई थी।