फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Loan Tips: कार लोन लेने की है योजना, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, बाद में नहीं आएगी कोई दिक्कत

Fri, 28 Jan 2022 07:09 PM IST
ज्योति मेहरा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
घर या कार लेते समय कई लोगों को लोन का सहारा लेना पड़ता है। एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति के लिए घर की अन्य जिम्मेदारियों के साथ कार लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उनके पास लोन लेने का ही ऑप्शन बचता है। लकिन कई बार बाद में इसे चुकना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कार खरीदने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लोन लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको आगे चलकर किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े और इसका बोझ आप जल्द से जल्द उतार सकें। आपको लोन लेते समय हमेशा अवधि का विकल्प चुनना चाहिए। भले ही भले ही ऋणदाता कम ईएमआई अमाउंट भुगतान करने के लिए लंबी अवधि के लोन की पेशकश करते हैं, लेकिन इसके साथ आपको अधिक ब्याज भी भरना पड़ता है। इसलिए आपके लिए छोटा कार्यकाल का लोन ही एक सही विकल्प है। 
विज्ञापन

2 of 5
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • दरअसल, ऋणदाता आमतौर पर एक लंबी अवधि के लिए कार लोन पर ब्याज दर वसूलते हैं। वहीं उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि ये अतिरिक्त ऋण जोखिम की भरपाई के लिए बैंकों का तरीका होता है, जो उधारकर्ता से ली जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • ध्यान में रखने वाली बात ये भी है कि कार की औसत उपयोग अवधि आमतौर पर 5-6 वर्ष की होती है। इसके बाद इसे या तो बेच दिया जाता है या फिर पुराने डीलर को दे दिया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक लंबी अवधि के ऋण की अवधि परेशानी का कारण बन सकती है, क्योंकि कार मालिक को कार बेचने के बाद भी बैंक को बकाया ऋण चुकाना जारी रखना होता है। 

4 of 5
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • साथ ही कार निर्माता आमतौर पर कार पर 8 साल की वारंटी नहीं देते हैं, इसलिए कार खरीदने के कुछ वर्षों के बाद से ही रखरखाव पर भारी शुल्क लगना शुरू हो जाता है। इस खर्चे के साथ ईएमआई शुल्क आपके लिए भारी बोझ बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • कार लोन चुनते समय सावधान रहने की जरूर होती है। ब्याज दर के साथ-साथ प्रोसेसिंग शुल्क, प्री-पेमेंट शुल्क और कार लोन से जुड़े अन्य शुल्कों के बारे में भी सही से जांच करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें