भारतीय बाजार में एंट्री लेवल कारों की मांग हमेशा रही है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक छोटी कार लेना पसंद करते हैं। भारतीय ग्राहक कार खरीदते समय कार की कीमत के साथ ही उसके माइलेज पर खासा तवज्जो देते हैं। ऐसे में अगर आप एक सस्ती और छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप ऐसी कार चुनेंगे जो सस्ती हो और माइलेज ज्यादा देती हो। अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। मार्च के महीने में कई मॉडल्स पर कंपनी शानदार छूट और ऑफर की पेशकश कर रही हैं। यहां जानते हैं किन मॉडल पर क्या ऑफर मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 17
Hyundai Santro Car Delivery
- फोटो : Hyundai Social Media
Hyundai Santro पर ऑफर
ह्यूंदै मार्च के महीने में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) पर बंपर छूट की पेशकश कर रही है। इस महीने सैंट्रो की खरीदारी पर कुल 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी के ऑफर के तहत इसमें नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और कुछ अतिरिक्त फायदे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 17
Hyundai Santro Car
- फोटो : PTI
कीमत
Hyundai Santro की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.67 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 6.35 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 17
Hyundai santro
Santro का इंजन
ह्यूंदै सैंट्रो में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 69 PS का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
5 of 17
Hyundai Santro India
- फोटो : Instagram
सैंट्रो की माइलेज
ह्यूंदै की लोकप्रिय हैचबैक कार सैंट्रो एक लीटर पेट्रोल में 20 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 17
Maruti Alto 800
Maruti Alto 800 पर ऑफर
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाल हैचबैक कारों में शुमार Maruti Alto 800 (मारुति अल्टो 800) पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को फरवरी के महीने में खरीदने पर आप कुल 39,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी के ऑफर के मुताबिक ऑल्टो पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 17
maruti suzuki alto 800 india
ऑल्टो 800 की कीमत
Maruti Suzuki Alto की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.48 लाख रुपये तक जाती है।
8 of 17
Maruti Alto 800 Interior
- फोटो : Social Media
ऑल्टो का इंजन और फीचर्स
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
9 of 17
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : Maruti Suzuki
ऑल्टो का माइलेज
मारुति सुजुकी अल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल पर 22.05 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है।
10 of 17
Datsun Redi-Go
- फोटो : Datsun
Datsun redi-GO पर ऑफर
Datsun (दैटसन) की सस्ती हैचबैक कार redi-GO को मार्च के महीने में खरीदने पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। गौरतलब है कि कंपनी इस कार पर ये ऑफर सिर्फ 26 फरवरी तक के लिए दे रही है। ये ऑफर 31 मार्च तक के लिए है। अलग-अलग डीलरशिप के मुताबिक कार की कीमत में अंतर हो सकता है। कंपनी के ऑफर्स के साथ कई बार डीलरशिप भी अपने तरफ से भी कुछ अतिरिक्त डिस्कांउट की पेशकश कर सकते हैं।
11 of 17
datsun redi-go
कीमत
Datsun redi-GO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
12 of 17
Datsun redi-Go AMT
रेडी-गो का इंजन
Datsun redi-GO दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। Datsun redi-GO में 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। डैटसन ने सबसे इस सस्ती कार को हाल ही में नए अपडेट के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस कार मे एलईडी डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स), एलईडी फॉग लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
13 of 17
Datsun Redi-go
रेडी-गो का माइलेज
डैटसन रेडी-गो कार एक लीटर पेट्रोल पर 22 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
14 of 17
New Renault Kwid facelift
Renault Kwid पर ऑफर
Renault अपनी लोकप्रिय हैचबैक Kwid (क्विड) को मार्च के महीने में खरीदने पर बंपर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। एसयूवी लुक वाली इस छोटी कार पर 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कार के 2020 मॉडल पर 20,000 रुपये और 2021 मॉडल पर 10,000 रुपये की नगद छूट मिल रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20,000 रुपये और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या ग्रामीण इलाके के ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये के स्पेशल ऑफर की पेशकश की जा रही है। अगर आप कार को फाइनेंस करवाना चाहते हैं तो कंपनी क्विड को 5.99 फीसदी की ब्याज दर से फाइनेंस कराने की भी सुविधा दे रही है।
15 of 17
Renault Kwid
- फोटो : Social
Kwid की कीमत
Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.13 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत 5.31 लाख रुपये तक जाती है।
16 of 17
Renault Kwid
- फोटो : Renault
Kwid का इंजन
Renault Kwid कार को कंपनी दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराती है। इसमें 0.8 लीटर और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।