फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार खरीद रहे हैं कार तो कौन सी लें- पेट्रोल या डीजल, यहां जानें फायदे का सौदा

Fri, 18 Sep 2020 08:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Renault Car Plant - फोटो : Renault (For Reference Only)
त्यौहार का सीजन आनेवाला है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को इससे काफी उम्मीदें है कि लॉकडाउन के बाद से वाहनों की बिक्री में आई कमी की भरपाई हो पाएगी। नवरात्र और दिवाली के मौके पर लोग काफी नई खरीदारी करते हैं। कोरोना काल में सार्वजनिक वाहन की तुलना में निजी वाहन के इस्तेमाल को तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन नई कारों की बिक्री में तेजी आ सकती है। लेकिन पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह सवाल बहुत अहम होता है कि पेट्रोल गाड़ी लें या डीजल। जहां एक आम बात दिमाग में आती है कि पेट्रोल कार का इंजन ज्यादा पावर देता है, तो वहीं डीजल कार में माइलेज ज्यादा मिलता है। तो ऐसे में नए ग्राहक इसी कश्मकश में रहते हैं कि पेट्रोल कार खरीदें या डीजल। हम आपको बता दें कि पेट्रोल इंजन की कार हो या डीजल दोनों के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। यहां जानतें है कि इसकी डिटेल्स।
विज्ञापन

2 of 8
Car Plant - फोटो : For Reference Only
भारत में एक अप्रैल 2020 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू हो गए हैं। इसके बाद से विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी पेट्रोल गाड़ियों के साथ ही डीजल गाड़ियों को नए BS6 मानकों के मुताबिक अपडेट किया। हालांकि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कहा कि वो डीजल इंजन को बंद कर रही है। लेकिन फिर भी ह्यूंदै मोटर्स जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों के नई डीजल मॉडल की कारों की बुकिंग ज्यादा देखी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
Tata Nexon - फोटो : For Reference Only
Diesel Engine (डीजल इंजन) कार की कीमत Petrol Engine (पेट्रोल इंजन) कार के मुकाबले ज्यादा होती है। किसी भी वाहन का डीजल मॉडल उसके पेट्रोल मॉडल से महंगा आता है। 

4 of 8
car engine maintenance - फोटो : For Reference Only
पेट्रोल इंजन डीजल की तुलना में ज्यादा पावरफुल होता है। पेट्रोल इंजन का माइलेज डीजल इंजन के मुकाबले थोड़ा कम होता है, लेकिन इनका मेनटेनेंस भी सस्ता होता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Maruti Suzuki Ertiga Tour M diesel - फोटो : For Reference Only
अगर आप व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए के लिए वाहन खरीद रहे हैं तो डीजल कार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपको रोजाना 50 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना हो तो डीजल कार एक बेहतर ऑप्शन होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
लेकिन अगर आप हर दिन 15 से 20 किलोमीटर से ज्यादा कार नहीं चलाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपके लिए पेट्रोल कार इकनॉमिक साबित होगी। परफॉरमेंस के मामले में पेट्रोल कारें बेहतर प्रदर्शन करती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Vitara Brezza - फोटो : For Reference Only
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। ऐसे में डीजल की कारों पहले के समय की तरह उतनी किफायती नहीं रह गई हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
Diesel Engine (डीजल इंजन) कार Petrol Engine (पेट्रोल इंजन) कार की तुलना में ज्यादा माइलेज देती है। लेकिन इनकी मेंटेनेंस पर पेट्रोल इंजन की तुलना में कुछ ज्यादा खर्च होता है। पेट्रोल इंजन के मुकाबले डीजल इंजन की लाइफ कम होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें