फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खरीददारों के लिए बुरी खबर, गाड़ी खरीदने से पहले दिखानी होगी पार्किंग

Thu, 02 Nov 2017 12:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Buying a New Car
नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अब नोएडा में कार खरीदने के लिए आपको पार्किंग स्पेस का प्रबंध करना होगा, नहीं तो कार का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे। NBT की रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवहन विभाग नया सर्कुलर जारी करने जा रहा है, जिसमें ये नियम आने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
नई कार खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
नए नियम के तहत नोएडा में कार खरीदने से पहले पार्किंग स्‍पेस के बारे में बताना होगा, साथ ही पहले से अगर कोई गाड़ी मौजूद है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। नियम यह भी होगा कि अगर ग्राहक के पास दो से ज्यादा कारें हैं तो रोड टैक्स वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
buying cars in india
दरअसल बुधवार को उपराज्यपाल द्वारा बनाई गई कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लगभग सभी व्यक्ति रोड टैक्स बढ़ाने के फेवर में थे। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) का कहना है कि अब कार का रजिस्ट्रेशन कराने से पहले पार्किंग का सबूत लिया जाएगा और यह चेक किया जाएगा कि घर में पहले से कितनी गाड़ियां हैं।

4 of 5
Buying a New Car
इस संबंध में जिले की सभी ऑटोमोबाइल एजेंसियों को सर्कुलर भेजा जाना शुरू हो गया है। कारों के अलावा दुपहियां वाहन खरीदने के नियम में भी थोड़ा बदलाव होगा। अब दोपहिया वाहन खरीदने के साथ हेलमेट भी एजेंसी से ही खरीदना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Buying a New Car
ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सड़कों पर बढ़ती पार्किंग, ट्रैफिक जाम और बिना हेलमेट या घटिया क्वॉलिटी के हेलमेट के कारण हो रही मौत के मामलों पर रोक लगाई जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें