फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, हैचबैक कारों पर मिल रही है 65 हजार रुपये तक की छूट

Fri, 25 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
हुंडई i20
अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपको लगता है कि जीएसटी के चलते आपका बजट बिगड़ सकता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जीएसटी लागू होने के बाद बाजार में एक बार फिर डिस्काउंट का पिटारा खुल गया है। कंपनियां अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आपकी पसंद हैचबैक कार है तो हम आपके लिए डिस्काउंट वाली कारों की लिस्ट लाए हैं। आइए बतातें हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
फॉक्सवैगन पोलो
हैचबैक कार की लिस्ट में शामिल फॉक्सवैगन पोलो में प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि कार का डीजल इंजन ज्यादा दमदार है, जबकि पेट्रोल इंजन थोड़ा निराश करता है। इस कार पर 65 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट केवल नॉन-जीटी मॉडल पर है। इसके साथ ही कुछ डीलर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रहे हैं। बता दें कि कार के जीटी वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
निसान माइक्रा
निसान ने हाल में ही अपनी हैचबैक माइक्रा को अपग्रेड किया है। अपग्रेडेड माइक्रा में नया ब्लैक इंटीरियर और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस कार का बाजार में मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 से मुकाबला है। इस कार पर आपको 55 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 

4 of 5
होंडा जैज
होंडा की जैज का मुकाबला हुंडई आई20 और मारुति बलेनो से है। कार के इंटीरियर का उसके प्रतिद्वंदियों से कोई मुकाबला नहीं है। कार में आपको दो इंजन का विकल्प मिलता है। कंपनी इस कार पर 45 हाजर रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि डिस्काउंट सभी मॉडल पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुंडई आई20
हुंडई आई20 सबसे ज्यादा चर्चित हैचबैक कारों में से एक है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है। हाल में ही कंपनी ने कार का ऑटोमेटिक पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया है। इस कार पर डीलर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। वहीं खबर है कि कुछ डीलर डिस्काउंट के अलावा और भी ऑफर दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें