Hero MotoCorp ने अपनी BS6 Xpulse 200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीएस6 नॉर्म्स वाली नई Xpulse 200 बीएस4 इंजन वाली बाइक के मुकाबले 6000 रुपये महंगी है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स को अपडेट किया है। इस बाइक में ग्राहकों को सेफ्टी के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर मिलेगा। यह देश की सबसे सस्ती ऑफरोड टूरिंग बाइक में से एक है। इसके बीएस6 वर्जन की बाइक का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब जा कर कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
2 of 5
Hero XPulse 200
- फोटो : Hero MotoCorp
इंजन
Hero XPulse 200 में ताकत के लिए 199.6 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। कंपनी की तरफ से इसका फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन भी उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस
XPulse 200 का इंजन 8500 आरपीएम पर 17.8 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
XPulse 200 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
3 of 5
Hero XPulse 200
- फोटो : Hero MotoCorp
डायमेंशन
Hero XPulse 200 की लंबाई 2222 मिलीमीटर, चौड़ाई 850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1258 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1410 मिलीमीटर है।
फ्यूल क्षमता
इस बाइक में 13 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
वजन
इसका कर्ब वजन 157 किलोग्राम है।
4 of 5
Hero XPulse 200
- फोटो : Hero MotoCorp
सस्पेंशन
Hero XPulse 200 के फ्रंट में डबल डीयू बुश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 10 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।
ब्रेकिंग
इसके फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।