पांच जनवरी 1986 को जन्मीं दीपिका का आज जन्मदिन है। दीपिका और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री में एक स्थापित कलाकार बन चुकी हैं। अपने लुक, एक्टिंग और मेहनत के दम पर उन्होंने एक ऐसा मुकाम बना लिया है। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे। इस समय वे बॉलीवुड के सबसे युवा और सबसे ताकतवर कपल्स में से एक हैं। वे अक्सर साथ घूमते हैं जिसके लिए वे अपने लक्जरी कारों का इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं। चूंकि दोनों बहुत अमीर हैं, इसलिए उनके गैरेज में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ सबसे महंगी गाड़ियां हैं। ये कौन सी गाड़ियां हैं? हम आपको बता रहे हैं रणवीर और दीपिका की 10 गाड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 10
Lamborghini Urus
- फोटो : Social Media
Lamborghini Urus
रणवीर सिंह ने हाल ही में एक ब्रांड न्यू Lamborghini Urus (लेम्बोर्गिनी उरुस) एसयूवी कार खरीदी है। कार पहले से ही भारतीय बाजार में सबसे तेजी से बिकने वाली विदेशी कार बन गई है। रणवीर को इस साल की शुरुआत में कार की डिलीवरी मिली थी और वह कई बार इसमें ड्राइविंग करते हुए देखे गए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Aston martin rapid
रणवीर सिंह इकलौते स्टार हैं जिनके पास एस्टिन मार्टिन कार मौजूद है। इस कार में 6.0-लीटर का V12 वाला इंजन दिया गया है जो 552Bhp की पावर और 620Nm का टार्क जनेरेट करता है। यह कार अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के गैराज की सबसे महंबी कारों में से एक है।
4 of 10
Mercedes gls
Mercedes GLS
रणवीर की यह कार कुछ ही समय पुरानी है इसे साल 2017 में इन्होंने अपने गैराज में शामिल किया। ब्लैक रंग की यह नई GLS दिखने में क्लासी है। GLS में एक 3.0-लीटर का V6 इंजन दिया गया है जो 255Bhp की पावर और 620Nm का टार्क जनेरेट करता है। इस शानदार SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 83 लाख रूपए है।
विज्ञापन
5 of 10
Land Rover Range Rover Vogue
Land Rover Range Rover Vogue
रेंज रोवर Vogue बॉलिवुड में कई स्टार के पास है हालांकि रणवीर को इस कार मेें बहुत ज्यादा नहीं देखा जाता है। इसके बेस मॉडल में 3.0-लीटर वाला V6 डीजल इंजन दिया गया है जो 244Bhp की पावर और 600Nm का टार्क जनेरेट करता है। इसके अलावा पावर के दीवानों के लिए Land Rover एक 5.0-लीटर वाले V8 पेट्रोल इंजन की कार को पसंद करते हैं। जो 503Bhp की पावर और 625Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है।
विज्ञापन
6 of 10
Audi Q5
Audi Q5
ऑडी की शानदार एसयूवी कार को भी रणवीर ने अपने गैराज की कलेक्शन का हिस्सा है। इस कार में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 174बीएचपी की पावर और 380एनएम का टार्क जनेरेट करता है।
विज्ञापन
7 of 10
Jaguar XJ L
Jaguar XJ L
रणवीर के पास जैगुआर XJ L भी है जिसे XJ मॉडल के बाद बनाया गया है। इस कार की सवारी करते हुए रणवीर कई बार देखे गए। इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 237बीएचपी की पावर और 340एनएम का टार्क जनेरेट करता है। इस कार में एक बड़ा 3.0-लीटर वाला 6-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी दिया गया है जो 296बीएचपी की पावर के साथ आता है।
8 of 10
Maruti Suzuki Ciaz
Maruti Suzuki Ciaz
वैसे तो इस कार को आम लोगों के पास भी देखा जा सकता है, लेकिन रणवीर मारुति सियाज के ब्रांड एंबेसडर हैं इसलिए उनके पास यह कार भी मौजूद है। यह कार रणवीर को 2014 में कार की लॉन्चिंग के वक्त मिली थी। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट भारत में मौजूद हैं।
9 of 10
Mercedes Maybach S500
- फोटो : Social Media
Mercedes Maybach S500
दीपिका भी इस मामले में रणवीर से कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण के पास मसिर्डीज की Maybach S500 कार है जिसमें उन्हें अक्सर देखा जाता है। यह कार भारत में ही असेंमबल की जाती है। इसमें 4.7-लीटर वाला इंजन दिया गया है जो 459बीएचपी की पावर और 700एनएम का टार्क पैदा करता है। इस कार की कीमत लगभग 1.85 करोड़ रूपये है।
जहां रणवीर सिंह के पास एक ऑडी Q5 कार है, वहीं दीपिका पादुकोण के पास एक Q7 कार है जिसे उन्होंने 2011 में खरीदा था। ऑडी Q7 दीपिका की पहली कार थी। इस Q7 कार में 3.0-लीटर का V6 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है जो 240बीएचपी की पावर और 550एनएम का टार्क पैदा करता है।