फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेंज रोवर' से 'जगुआर' तक रखती हैं सलमान की ये एक्ट्रेस, पर इस कार के लिए धड़कता है दिल

Tue, 19 Nov 2019 02:49 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के गैराज में पहले से ही रेंज रोवर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज और जगुआर जैसी लग्जरी कारें मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से उनकी सबसे फेवरेट कार कौन सी है? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिशा की सालाना आय करीब 17 करोड़ रुपये है।

उनके गैराज में एक से बढ़कर एक कारें खड़ी हैं। बता दें कि  दिशा पटानी ने साल 2015 में अपना फिल्मी कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद से ही 27 वर्षीय दिशा को बॉलीवुड की उभरती अदाकाराओं में से एक के तौर पर जाना जाता हैै। बता दें कि दिशा के पास काफी अच्छी कारों का कलेक्शन है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कारें हैं दिशा के पास...
विज्ञापन

2 of 6
Range Rover
1. रेंज रोवर एसयूवी 
  • दिशा के कार कलेक्शन में रेंज रोवर एसयूवी का नया मॉडल सबसे पहले है। इसे उन्होंने हाल ही में खरीदा है। सफेद रंग की इस लग्जरी गाड़ी के बारे में हालांकि यह नहीं पता चला है कि यह डेढ़ करोड़ की कीमत वाला मॉडल है या फिर और महंगा वाला मॉडल है। पिछले दिनों दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक तस्वीर भी अपलोड की है।
विज्ञापन

3 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
2. ऑडी ए6
  • ऑडी की यह काले रंग की कार विलासित का प्रतीक है, जो दिशा के कलेक्शन में शामिल है। यह बाहर से जितनी चमकदार है उतनी ही अंदर से खूबसूरत भी है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये के आसपास है।

4 of 6
बीएमडब्ल्यू - फोटो : Social Media
3. बीएमडब्ल्यू 5सीरीज
  • दिशा के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5सीरीज की कार भी शामिल है। सफेद चमकदार रंग वाली यह कार भी 50 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत में आती है। बीएमडब्ल्यू ब्रांड का यह दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
विज्ञापन

5 of 6
mercedes
4. मर्सिडीज ई220
  • यह काले रंग की खूबसूरत लग्जरी कार भी दिशा पाटनी के कलेक्शन का हिस्सा है। यह पांच इंजन वेरिएंट में उपलब्ध है। लग्जरी होने के साथ यह खुली सड़क पर सवारी के लिए एकदम मुफीद कार है। इसकी कीमत भी 50 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
JAGUAR F-PACE
5. जगुआर एफ-पेस
  • दिशा पाटनी के कार कलेक्शन में एक और बेहतरीन कार है जगुआर एफ-फेस। यह कार भी 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की है। दिशा इन सभी लग्जरी गाड़ियों की सवारी लुत्फ उठाती हैं। हालांकि वह इनमें से किसे खुद ड्राइव करना पसंद करती हैं, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें