फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स के कार कलेक्शन में हैं ये 'सस्ती' आम कारें, जान कर होंगे हैरान

Sat, 20 Apr 2019 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood Stars cars - फोटो : सांकेतिक
बॉलीवुड स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। शानदार बंगलों और अपार्टमेंट्स या पेंटहाउस के अलावा इनके गैराज पर मीडिया के कैमरों की नजर हमेशा रहती है। बीएमडब्ल्यू से मर्सिडीज, फरारी से लैंबोर्गिनी, ऑडी से रेंज रोवर और बेंतले से रॉल्स रॉयस तक तकरीबन सभी बेशकीमती कारें इन सेलिब्रिटीज के पास हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने गैराज में इन शानदार कारों के अलावा बेहद साधारण या आम कारें भी रखी हुई हैं। आइए जानते हैं कि इन सेलिब्रिटीज के कलेक्शन में क्यों हैं ये बेहद आम कारें और क्या है वजह...
 
विज्ञापन

जॉन अब्राहम

2 of 11
John Abraham Maruti Gypsy

इन लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बाइकिंग के शौकीन एक्टर जॉन अब्राहम का। इनके पास निसान जीटी-आर, लैंबोर्गिनी गैलार्डो, सुजुकी हायाबूसा, क्लासिक यामाहा आरडी 350 जैसी कारें तो हैं ही, साथ ही इनके पास मारुति जिप्सी भी है। जॉन अब्राहम को कई बार सफेद रंग की जिप्सी चलाते हुए स्पॉट किया जा चुका है। वहीं उन्होंने अपनी जिप्सी को बहुत अच्छे ढंग से मेनटेन भी कर रखा है। भारतीय सड़कों पर जिप्सी का अपना बेहद शानदार इतिहास रहा है। वहीं मारुति ने इसे हाल ही में इसका निर्माण बंद किया है।

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ

3 of 11
jackie shroff toyota Innova - फोटो : BM

जैकी अपने समय के बेहद स्टाइलिश एक्टर्स में शुमार रहे हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू एम5 जैसी हाई-एंड कारें भी हैं। वहीं उनके पास एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली टोयोटा इनोवा भी है। साथ ही, इनोवा के अलावा जैकी के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है। जैकी को कई बार उनकी इस एमपीवी कार में देखा जा चुका है। टोयोटा अपनी राइडिंग क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है और देश की कई सेलिब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियां टोयोटा इनोवा का इस्तेमाल करती हैं।

आमिर खान

4 of 11
Aamir Khan XUV 500

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के पास लग्जरी कारों की कोई कमी नहीं है। उनके बेड़े में बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी और मर्सिडीज बेंज एस-गार्ड समेत कई शानदार कारें हैं। लेकिन उनके पास भारतीय सड़कों पर खूब दिखने वाली महिन्द्रा एक्सयूवी 500 भी है। साथ ही उनके पास पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है। दूसरे बॉलीवुड स्टार्स की तरह उनके गैराज में ऐसी गाड़ियों को जगह देने के पीछे मुख्य वजह है कि कई बार सीक्रेसी और प्राइवेसी के लिए इन गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। जो इन बेहद कॉमन कारों में ही संभव है। क्योंकि अक्सर मीडिया की निगाह से बचने के लिए आमिर महिन्द्रा एक्सयूवी 500 या टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी आमकारों में बैठ कर निकल लेते हैं और लोगों को कानोंकान खबर भी नहीं होती।  

 
विज्ञापन

नाना पाटेकर

5 of 11
nana patekar Mahindra Jeep

अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर रहे नाना पाटेकर कैमरे पर भले ही काफी कड़क दिखाई देते हैं, लेकिन निजी जीवन में वे काफी सरल हैं। यहां तक कि सामाजिक कार्यक्रमों में भी वे कैमरों की निगाह से दूर रहते हैं। नाना के पास कई हाई-एंड कारें तो हैं ही, लेकिन उनके पास महिन्द्रा CJ4A जीप भी है। इसमें भी CJ3B वाला 2.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 72 बीएचपी की पावर और 154 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इंजन के साथ 3 स्पीड ट्रांसमिशन के सार 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन मिलता है।  

 
विज्ञापन

अनिल कपूर

6 of 11
Anil Kapoor Tata Safari

अनिल कपूर के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। लेकिन उनकके पास टाटा सफारी स्ट्रॉम भी है, जो उन्हें टाटा मोटर्स ने टीवी शो को प्रमोट करने बदले गिफ्ट की थी। हालांकि वे बहुत ज्यादा इसका इस्तेमाल नहीं करते। सफारी में 2.2. लीटर का वैरीकॉर टर्बोडीजल इंजन लगा हुआ है, जो 148 बीचपी की पावर और 320 एनम का टॉर्क देता है।

 
विज्ञापन

गुल पनाग

7 of 11
Mahindra Scorpio Modified

बाइकिंग की शौकीन गुल पनाग के पास बुलैट जैसी बाइक तो हैं ही, साथ ही उनके पास महिन्द्रा स्कॉर्पियो गेटावे भी है, जिसकी भारत में संख्या गिनी चुनी है। पनाग के इस ट्रक को Sarbloh Motors के जसकीरत नागरा ने मॉडिफाई किया है। उनकी स्कॉर्पियो गेटावे में रूफटॉप टेंट, स्नोर्कल, ऑफ रोड टायर्स, केमिकल टायलेट जैसी खूबियां भी हैं।

 

बिपाशा बसु

8 of 11
bipasha basu Fortuner - फोटो : BM

बिपाशा बसु अक्सर अपनी पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी चलाती दिखाई दे जाती हैं। बॉलीवुड में कई हस्तियां जो रेगुलर कारों में केवल फॉर्च्यूनर को ही पसंद करती हैं। हालंकि आम भारतीयों के लिए यह आज भी लग्जरी कारों में शुमार है। बिपाशा बसु को अक्सर अपने पति करन ग्रोवर के साथ सफेद फॉर्च्यूनर में बैठे देखा जा चुका है।    

 

मलाइका अरोड़ा खान

9 of 11
malaika arora khan Innova Crysta - फोटो : BM

फैशन दिवा मलाइका अरोड़ा खान के पास बेहद लग्जरी रेंज रोवर वोग भी है। लेकिन उनके पास टोयोटा की सबसे पॉपुलर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा भी है। उन्हें एक से ज्यादा बार कई मौकों पर क्रिस्टा में देखा गया है। उनके पास क्रिस्टा का पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन है, जो डीजल वर्जन से बेहद हल्का है और आरामदायक है।

 

डीनो मोरिया

10 of 11
Dino Morea Ford Endeavour

बाइक लवर डीनो मोरिया के पास एक से एक शानदार बाइक्स का कलेक्शन है। वहीं उनके पास ओल्ड जेनरेशन फोर्ड एंडेवर भी है। डीनो को कई बार एंडेवर चलाते हुए देखा जा चुका है। वहीं उनके पास रेंज रोवर भी है।  

 
विज्ञापन

दिशा पटानी

11 of 11
Disha patani Chevrolet Cruze - फोटो : T2Online

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के पास मर्सिडीज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज समेत कई शानदार लग्जरी कारें तो हैं ही, वहीं उनके पास डी-सेगमेंट सेडान शेवरले क्रूज और होंडा सिविक भी हैं। दिशा को कई बार शेवरले क्रूज और होंडा सिविक चलाते हुए देखा जा चुका है।   

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें