फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday special:विराट कोहली के जन्मदिन पर उनकी कुछ खास कारें,जो बना देंगी आपको दीवाना

Mon, 05 Nov 2018 03:04 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।  5 नवंबर 1988 को दिल्ली में विराट का जन्म हुआ था। दिसंबर 2017 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। ऐसे में यह कपल बर्फबारी और हसीन वादियों के बीच इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेट के लोग इतने प्रशंसक हैं कि इनके बारे में हमेशा सब कुछ जानना पसंद करते हैं।

बात चाहे इनके शौक की हो या फिर इनकी कार की। तो आइए आज आपको विराट कोहली की कुछ जबरदस्त कारों के बारे में बताते हैं, जो न सिर्फ शानदार दिखती हैं। बल्कि फीचर्स में भी इनका कोई तोड़ नहीं है। विराट आॅडी इंडिया के ब्रैंड ऐंबैसडर भी हैं। यही कारण है कि इनके पास  इस ब्रांड की कई लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें हैं।
विज्ञापन

2 of 6
audi R8
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पसंदीदा कार ऑडी आर-8 वी-10 है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ऑडी ने भारत में अपनी क्यू7 कार का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है।
ऑडी क्यू7 भारत में लगजरी खंड में सबसे आगे है। यह कार विराट की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। भारत में यह कार दो वैरियंट्स में आती है ऑडी क्यू7 में 3.0 टीडीआई इंजन है, जो 249 बीएचपी की पॉवर और 600 एनएम का टार्क देती है। यह 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 7.1 सेकेंड में पकड़ लेती है।

4 of 6
टोयोटा फॉर्चूयनर
टोयोटा की फॉर्च्यूनर कार देश में शुरुआत से ही एक बेहतरीन एसयूवी है। कंपनी ने 2 साल पहले इस कार का आॅल न्यू सेकेंड जेनरेशन मॉडल लांच किया गया था। कार को बाजार में इतना पसंद किया जाना है कि और हर महीने औसतन इसकी 2,000 यूनिट्स बिक जाती है। कार की कीमत भारतीय बाजार में 26 से 31 लाख रुपये तक के बीच की है।
विज्ञापन

5 of 6
Audi RS 5
आॅडी ने इसी साल अपनी कार आरएस5 कूपे लांच की है इस कार के लांच होने पर सबसे पहले इसे विराट के गैराज में देखा गया। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 1.10 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Audi S6
कार में 4 लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन लगा है, जो इस कार को महज 5 माइक्रोसेकंड में 100 किमी की रफ्तार तक पहुंचाने में मदद करता है। कार के इंजन की पावर 420 बीएचपी है वहीं इसका टॉर्क 550 एनएम है। आॅढी की इस कार की कीमत लगभग 95 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें