देश में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। भारत में 14 सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कार कंपनियों की बात करें, तो अप्रैल से जुलाई 2020 के दौरान इनके कुल 3,51,141 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इस दौरान 2,89,854 पेट्रोल और 60,283 डीजल कारों की भारत में बिक्री हुई।
यानी अप्रैल-जुलाई 2020 के दौरान भारत में 82.5 फीसदी पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि इसी दौरान केवल 17.2 फीसदी डीजल कारों की भारत में बिक्री हुई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब डीजल की गाड़ियों का दौर खत्म हो चुका है?