फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की इन कारों में मिलता है धांसू माइलेज और पैसों की भी होती है बचत, जानें कौन है सबसे सस्ती

Sun, 07 Jun 2020 04:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने वित्त वर्ष 2019-20 में 1,06,443 CNG (सीएनजी) फिटेड वाहनों की बिक्री की थी और बढ़त की यह रफ्तार 15.5 फीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रही है। यह कंपनी की CNG गाड़ियों की एक वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिक्री है। 2020 ऑटो एक्सपो में मारुति ने मिशन ग्रीन मीलियन लॉन्च किया था। जिसके तहत 20 लाख ग्रीन वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया था। 
विज्ञापन

2 of 8
Maruti Suzuki BS6 Cars - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति का दावा है कि फैक्टरी फिटेड CNG वाहन ग्राहकों को शानदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा और बेहतर माइलेज देते हैं। कंपनी की फैक्टरी फिटेड S-CNG टेक्नॉलॉजी वाली गाड़ियां डुअल इंटरडिपेंडेंट ECU, डुअल सोलेनॉयड सिस्टम और लीक प्रूफ टैंक डिजाइन के साथ आती हैं। वहीं इनमें व्हीकल इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम लगा होता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है। CNG वाहनों में पेट्रोल-डीजल की तुलना में कर्म खर्च में मिलने वाला ज्यादा माइलेज, इन्हें पसंद किए जाने का सबसे बड़ा कारण है। यहां जानिए मारुति सुजुकी की CNG कारों और उनके माइलेज के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 8
मारुति ऑल्टो S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Alto
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड CNG के साथ दो वेरिएंट- LXI और LXI (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.32 लाख और 4.36 लाख रुपये है। Alto CNG का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। 

4 of 8
Maruti Suzuki EECO CNG - फोटो : Amar Ujala
Eeco
Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) कंपनी की लोकप्रिय वैन रही है। मारुति ईको कम कीमत और ज्यादा माइलेज के कारण ग्राहकों की पसंद रही है। यह वैन भी फैक्टरी फिटेड CNG वेरिएंट में आती है। ईको तीन वेरिएंट में सीएनजी मॉडल के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपये है। Maruti Eeco सीएनजी मॉडल 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

5 of 8
WagonR CNG - फोटो : Maruti Suzuki
WagonR
Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन-आर) कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। WagonR CNG वेरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Amar Ujala
Celerio
Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सिलेरियो) कार दो वेरिएंट- VXI और VXI (O) में फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। Celerio सीएनजी मॉडल की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। Maruti Celerio CNG वेरिएंट 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Ertiga Sport
Ertiga
Maruti Suzuki की लोकप्रिय MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) Ertiga (अर्टिगा) भी फैक्टरी फिटेड CNG के विकल्प के साथ आती है। अर्टिगा के सिर्फ एक वेरिएंट में सीएनजी का विकल्प उपल्बध है। इस कार की कीमत 8.95 लाख रुपये है। Ertiga CNG 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

8 of 8
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
S-presso CNG
Maruti Suzuki और भी गाड़ियों को सीएनजी किट के साथ लॉन्च करने वाली है। इनमें S-presso (एस-प्रेसो) कार भी शामिल है। कंपनी ने 2020 Auto Expo (2020 ऑटो एक्सपो) में S-Presso S-CNG (एस-प्रेसो एस-सीएनजी) मॉडल को प्रदर्शित किया था। मारुति के मानेसर प्लांट में S-Presso CNG का उत्पादन शुरू हो गया है और उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही देश भर के शोरूमों तक पहुंच जाएगा। साथ ही कंपनी सिलेरियो को भी नए सीएनजी मॉडल के साथ लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि यहां बताई गई मारुति सुजुकी की सीएनजी कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। और इन कारों के माइलेज के आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें