लग्जरी कार का नाम आते ही बीएमडब्लू और औडी जैसी कार कंपनियों का नाम जबान पर आता है। आइए बताते हैं आपको कुछ ऐसी ही लग्जरी कारों के बारे में जिनका दीवाना है जमाना।
विज्ञापन
इन लग्जरी कारों का जमाना है दीवाना
2 of 6
वॉल्वो एस 60
वॉल्वो एस60 में कंपनी ने 1969 सीसी का डीजल इंजन दिया है। कार का बेहतरीन लूक आपको शहर की अन्य गाड़ियों के बीच एक अलग ही अंदाज में पेश करता है। कंपनी की माने तो कार शहर के ट्रैफिक वाले माहौल में भी 23.03 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं हाईवे पर माइलेज की बात करें तो कार एक लीटर में 27.03 किमी तक का सफर तय कर सकती है। वॉल्वो की एस 60 को 1750 से 2500 आरपीएम पर 400एनएम का टॉर्क मिलता है। कार की टॉप स्पीड 215 kmph की है। कीमत की बात करें तो कार 34.4 लाख से शुरू होकर 43.26 लाख तक जाती है।
विज्ञापन
इन लग्जरी कारों का जमाना है दीवाना
3 of 6
बीएमडब्लू 3 सीरीज
बीएमडब्लू 3 में 1995सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। कंपनी की माने तो कार शहर की भारी भरकम ट्रैफिक वाली रोड पर भी 18.44 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं हाईवे पर कार का माइलेज 22.69 किमी प्रति लीटर तक का है। बीएमडब्लू की यह लग्जरी कार 1750 से 2750 आरपीएम पर 400 एनएम का टॉर्क देती है। अधिकत्म स्पीड की बात करें तो कार 230kmph की टॉप स्पीड पर चल सकती है। कंपनी का कहना है कि कार महज 7.2 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार की शुरुआती कीमत 36.9 लाख है जो 47.5 लाख तक जाती है।
इन लग्जरी कारों का जमाना है दीवाना
4 of 6
औडी ए4
औडी ए4 में 1968सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। कार की शुरुआती कीमत 38.1 लाख रुपये है। हालांकि कार के टॉप मॉडल की कीमत 47.5 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि कार शहर में 14.52 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं हाईवे पर कार का माइलेज 18.25 किमी प्रति लीटर का है। औडी ए4 को 1750 से 2500 आरपीएम पर 400एनएम का टॉर्क मिलता है। कार की टॉप स्पीड 237 kmph की है। वहीं कार महज 7.7 सेकेंड में ही 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
विज्ञापन
इन लग्जरी कारों का जमाना है दीवाना
5 of 6
मर्सिडीज बेंज सी क्लास
बेंज सी क्लास की 39.97 लाख रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) की शुरुआती कीमत से लेकर 1.35 करोड़ रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) की कीमत तक के वेरियंट में उपलब्ध है। कार में 2143 सीसी का 2.2 लीटर वाला डीजल इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कार शहर के ट्रैफिक वाले माहौल में भी 15.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं हाईवे पर कार का माइलेज 19.27 किमी प्रति लीटर का है। कार में मौजूद इंजन उसे 1400 से 2800 आरपीएम पर 400एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कार 233 kmph की टॉप स्पीड पर चल सकती है। वहीं कार 7.4 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड प्राप्त कर लेती है।
जगुआर एक्सई
जगुआर एक्सई की नई दिल्ली एक्स शोरुम में शुरुआती कीमत 40.3 लाख रुपये है। कार के टॉप मॉडल की कीमत 48.47 लाख रुपये तक है। कार में 1999 सीसी का 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जगुआर एक्सई शहर में 10.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं हाईवे पर कार का माइलेज 13.6 किमी प्रति लीटर का है। एक्सई में मौजूद इंजन उसे 1450 आरपीएम पर 320 एनएम का टॉर्क देता है। रफ्तार पर नजर डाले तो कार केवल 7.7 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड प्राप्त कर लेती है। कार की अधिकत्म स्पीड 237 kmph की है।