फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की सबसे ज्यादा 'हॉर्स पावर' वाली पांच बाइक्स, कीमत कम और थ्रिल ज्यादा

Sat, 19 Oct 2019 01:28 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
High BHP bikes - फोटो : Amar Ujala
देश में फेस्टिव सीजन की बहार छाई हुई है, हर तरफ बाजार सजे हुए हैं। लोग खरीदारी में व्यस्त हैं। ऑटो कंपनियां भी इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए कई अच्छे ऑफर लेकर आई हैं। बात अगर टू-व्हीलर्स की करें, तो कई नए मॉडल्स इन दिनों शो-रूम में अपने ग्राहकों के इंतजार में खड़े हैं। दोस्तों अगर आपका बजट लाख रुपये के आस-पास है तो यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं पांच सबसे ज्यादा BHP वाली बाइक्स, जो आपकी राइडिंग को थ्रिल में तब्दील कर देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
High BHP bikes in India - फोटो : Amar Ujala
  • TVS Apache RTR 160 4V
  • Power: 16.5bhp
यूथ को आज की तारीख में सबसे ज्यादा आकर्षित करती है TVS की अपाचे। अपाचे सीरिज की RTR 160 4V एक हाई परफॉरमेंस बाइक है जो हाई BHP देती है। इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये के बीच है। इंजन की बात करें तो इसमें 159.7cc का इंजन लगा। यह इंजन कॉर्ब्युरेटर और फ्यूल इंजेक्शन ऑप्शन में है। इसका कॉर्ब्युरेटर वर्जन 16.5hp की पावर देता है जबकि फ्यूल इंजेक्शन वर्जन 16.8hp की पावर देता है। बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। इसका  जबरदस्त स्पोर्टी लुक्स और परफॉरमेंस इसकी खूबियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
High BHP bikes - फोटो : Amar Ujala
  • Bajaj Pulsar NS160
  • Power: 15.28 bhp
पल्सर NS160 में मिलेगा 160cc DTS-i इंजन जो पॉवर देता है। 15.5PS की और इसका मैक्सिमम टार्क 14.6Nm है। बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 82 हजार रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का लुक बहुत ज्यादा स्पोर्टी तो नहीं है पर यूथ को पसंद आता है, बजाज ने इसमें अच्छी क्वालिटी का भी इस्तेमाल किया है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी।  

4 of 6
High BHP bikes - फोटो : Amar Ujala
  • Suzuki Gixxer
  • Power: 14.8 bhp
भारत में सुजुकी की जिक्सर काफी समय से ग्राहकों को लुभा रही है। इसी बाइक ने सुजुकी को भारत में मजबूत जगह प्रदान की है। इंजन की बात करें तो इसमें 154.9 cc का इंजन है, जो 14.8 bhp का पावर और 14 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।  बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 81 हजार रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
High BHP bikes - फोटो : Social
  • Honda CB Hornet 160R
  • Power: 14.9 bhp
अपने शार्प डिजाइन और दमदार इंजन की वजह से होंडा की CB Hornet ग्राहकों को लुभा रही है। इसका डिजाइन अपने सेगमेंट में थोड़ा अलग है। इसमें 162.7cc, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 15.09hp का पावर और 14.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। क्वालिटी के मामले में होंडा की यह बाइक काफी बेहतर है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। बाइक की कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
High BHP bikes - फोटो : Amar Ujala
  • Yamaha FZS
  • Power: 13 bhp
भारत में यामाहा ने अपने स्पोर्टी डिजाइन से खूब नाम कमाया है। FZS का मस्क्लुकर डिजाइन देखते ही बनता है। इस बाइक में बाइक में 149cc का इंजन लगा है जो 13.2Ps की पावर और 12.8Nm  का टॉर्क देता है। इसमें  कई तरह के सेंसर लगे हैं। बाइक में किक नहीं है लेकिन इसका ऑप्शन दिया हुआ है, यानी आप अलग से किक लगा सकते हैं। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 97,680 रुपये है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें