पेट्रोल की कार को लेकर लोगों में हमेशा यह संदेह बना रहता है कि कार का माइलेज कम डीजल के मुकाबले कम है। हालांकि यह बात सही भी है लेकिन पेट्रोल कार के और भी फायदे हैं जो आपको डीजल वेरिंएट में नहीं मिलते हैं। पेट्रोल का पर्यावरण को भी डीजल के मुकाबले कम नुकसान पहुंचाती है, साथ ही इसका रख-रखाव भी आसान है। आइए आपको बताते हैं उन पेट्रोल कार के बारे में जो आपके पास हों तो ईंधन भराने की आपकी टेंशन खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
टाटा नैनो जेनएक्स
नैनो जेनएक्स टाटा की लखटकिया कही जाने वाले नैनो का अपग्रेडेट वेरिएंट है। हालांकि कार की इमेज खराब राइड क्वालिटी और लगेज स्पेस न होने के चलते बिगड़ गई है। कार की कीमत बढने के साथ इसे फीचर भी बढ़े। कार में नया पावर स्टियरिंग और ब्लुटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। कार का माइलेज 23.6 किमी प्रति लीटर है।
विज्ञापन
3 of 6
मारुति सेलेरियो
मारुति की सेलेरियो एक सस्ती और आरामदायक कार है। छोटी कार की श्रेणी में मारुति सेलेरियो एक बेहतरीन विकल्प है। कार ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट का माइलेज भी मैन्यूएल के समान ही है। कार का माइलेज 23.1 किमी प्रति लीटर है।
4 of 6
मारुति डिजायर
हाल में ही मारुति ने अपनी चर्चित कार डिजायर का नया वर्जन पेश किया है। नई डिजायर पहले के मुकाबले काफी बेहतर है। कंपनी ने कार के डिजाइन का बहुत काम किया है। मारुति, डिजायर की छवि टैक्सी कार से बदलकर पर्सनल व्हीकल के तौर पर करना चाहती है। नई डिजायर में 102 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार के माइलेज की बात करें तो यह 22 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है।
विज्ञापन
5 of 6
मारुति बलेनो
इस लिस्ट में मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो भी शामिल है। बलेनो में आपको फ्रेश स्टाइल, बेहतरीन इंटीरियर, शानदार फीचर और दमदार परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी की माने को कार 21.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
ह्युंडई इऑन
ह्युंडई इऑन इस लिस्ट में सबसे पुरानी कार है। कार का स्टाइल काफी शानदार है। कार में आपको 814 सीसी का इंजन मिलता है। जो काफी दमदार नहीं है लेकिन इसका माइलेज काफी बेहतरीन है। कार का माइलेज 21.1 किमी प्रति लीटर है।