फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मारुति सियाज VS होंडा सिटी डीजल में कौन है बेस्ट

Sat, 30 Mar 2019 01:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Honda City vs Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी सियाज में हाल ही में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगाया गया है, जो फिएट के 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन की जगह लेगा। वहीं नया इंजन आने के बाद सियाज होंडा की सेडान कार सिटी को जबरदस्त टक्कर देगी। पिछले कुछ माह से सियाज की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं नया इंजन आने के बाद सियाज इस चुनौती को पूरी करेगी। जानते हैं होंडा सिटी और सियाज में कौन पड़ेगा भारी...
 
विज्ञापन

पावर आउटपुट

2 of 7
Honda City ZX MT Sunroof
मारुति सियाज में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 4000 आरपीएम पर 95.17 पीएस की पावर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225 एनएम का टार्क देगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, वहीं पुराने इंजन में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता था।

मारुति का नया 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन बीएस-6 रेडी होगा, लेकिन फिलहाल अभी बीएस-4 मानकों के साथ लान्च किया जाएगा। अगले साल बीएस-6 मानक लागू होने से पहले इसे अपग्रेड किया जाएगा। जबकि होंडा सिटी में बीएस-4 इंजन मिलता है।   
 
विज्ञापन

इंजन कैपेसिटी

3 of 7
Maruti Suzuki Ciaz 1.5 diesel engine
वहीं होंडा सिटी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 3600 आरपीएम पर 99 पीएस की पावर और 1750 आरपीएम पर 200 एनएम का टार्क देगा। सिटी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। हालंकि दोनों ही कार कंपनियां अपनी डीजल वैरियंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर रही हैं।

दोनों के इंजन का कंपैरिजन करें, तो होंडा सिटी का इंजन सियाज से ज्यादा पावरफुल है और कम आरपीएम पर ज्यादा पावर देता है। वहीं सियाज का टार्क आउटपुट ज्यादा है।
 

सियाज का माइलेज बेहतर

4 of 7
Upcoming 2020 Honda City -2
एआरएआई फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें, तो होंडा सिटी का डीजल इंजन 25.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि मारुति सियाज का माइलेज 26.83 किमी प्रति लीटर है। वहीं सियाज के पहले 1.3 लीटर इंजन के साथ यह माइलेज 1.27 किमी प्रति लीटर कम है।

वहीं माइलेज के मामले में सियाज बाजी मारती हुई नजर आती है।   
 
विज्ञापन

डाइमेंशन

5 of 7
2018 Maruti Suzuki Ciaz Facelift - फोटो : carandbike
दोनों कारों के डाइमेंशंस की बात करें, तो मारुति सियाज की लंबाई 4490 एमएम, चौड़ाई 1730 एमएम और ऊंचाई 1485 एमएम है। जबकि सियाज का व्हीलबेस 2650 एमएम है और बूट स्पेस 510 लीटर का है। सियाज का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम है।

जबकि सिटी की लंबाई 4440 एमएम, चौड़ाई 1695 एमएम और ऊंचाई 1495 एमएम है। वहीं व्हीलबेस 2600 एमएम और बूट स्पेस 510 लीटर का है। सिटी का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।
 
विज्ञापन

कीमत

6 of 7
Honda City
होंडा की सेडान कार सिटी डीजल के चार वैरियंट्स SV, V, VX और ZX आते हैं। जबकि सियाज केवल 3 वैरियंट्स डेल्टा, जीटा और अल्फा में उपलब्ध है। वहीं नए इंजन के साथ सिग्मा बेस वैरियंट नहीं मिलेगा। एंट्री लेवल सियाज डेल्टा वैरियंट की कीमत 9.97 लाख रुपये है, जो सिटी के V वैरियंट के बराबर है, सिटी के V वैरियंट की कीमत 11.75 लाख रुपये है। वहीं फीचर्स के मामले में दोनों मॉडल्स तकरीबन बराबर है।

कीमतों के मामल में होंडा सिटी के मुकाबले सियाज बाजी मारती नजर आती है। सियाज का जीटा वैरियंट होंडा सिटी के VX वैरियंट से 1.78 लाख रुपये सस्ता है। जबकि सियाज का टॉप वैरियंट सिटी के टॉप वैरियंट ZX के मुकाबले 2.86 लाख रुपये सस्ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी में प्रीमियम फीचर्स

7 of 7
Honda City
होंडा अपनी सेडान कार सिटी में कुछ प्रीमियम फीचर्स जैसे हेडलैंप्स के साथ फुल एलईडी लाइट सिस्टम, टेल लैंप्स, फॉग लैंप्स, 6 एयरबैग्स जैसे फीचर दे रही है। वहीं दोनों कारों के इंजन, फ्यूल एफिशिएंसी से तुलना करें, तो सिटी के मुकाबले सियाज ज्यादा बेहतर है।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें