फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Cars: भारत की टॉप इलेट्रिक कारें, जानें किसकी बैटरी है पावरफुल और कौन है सबसे सस्ती

Tue, 09 Mar 2021 11:37 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। इनकी कीमत में कमी होने के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे। भारत में हाल के समय में ईंधन की आसमान छूती कीमतों की वजह से लोगों का रूझान बैटरी से चलनेवाले Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) की ओर हुआ है। इस वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है। कारण यह है कि बैटरी से चलनेवाले इन वाहनों से तेल और पैस दोनों की बचत होती है। भारतीय ग्राहक गाड़ी खरीदते समय माइलेज पर खास तौर पर ध्यान देते हैं। यहां जानतें हैं भारत में बिकने वाली टॉप E-Cars (इलेक्ट्रिक कारों) और उनकी कीमत और ड्राइविंग रेंज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only

Tata Nexon EV

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन) के इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Nexon EV (टाटा नेक्सॉन ईवी) को पिछली साल के शुरुआत में लॉन्च किया था। यह टाटा मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। नेक्सन ईवी पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो Ziptron इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कार की बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। पिछले साल यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। 
बैटरी - 30.2 kwh
चार्जिंग - 8 घंटे
माइलेज - 312 किलोमीटर
रफ्तार - 120 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 13.99 लाख रुपये से 16.40 लाख तक।
विज्ञापन

3 of 5
MG Motor Electric SUV ZS EV

MG ZS EV

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एमजी मोटर अपनी पहली कार Hector की लॉन्चिंग के साथ टॉप 10 कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 44.5 kwh
चार्जिंग - 6-8 घंटे
माइलेज - 340 किलोमीटर
रफ्तार - 140 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 20.99 लाख - 24.88 लाख रुपये तक।

4 of 5
Hyundai Kona Electric - फोटो : Hyundai

Hyundai Kona Electric 

भारत में साल 2019 में लॉन्च हुई Electric Vehicles में सबसे महंगी कार Hyundai Kona Electric है। इसका परफॉर्मेंस काफी दमदार माना जाता है। कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज होती है।
बैटरी - 39.2 kwh
चार्जिंग - 6 घंटे
माइलेज - 452 किलोमीटर
रफ्तार - 167 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत- 23.83 लाख से 23.94 लाख रुपये तक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra e-Verito Electric Sedan - फोटो : Mahindra

Mahindra e-Verito

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली दूसरी घरेलू कंपनी है। Mahindra e-Verito (महिंद्रा ई-वेरिटो) को सरकारी वाहनों के तौर पर खरीदा गया। इसके साथ ही यह टैक्सी सर्विस के लिए पसंद की गई। 
बैटरी - 21.2 kWh
चार्जिंग - 11 से 12 घंटे
माइलेज - 181 किलोमीटर
रफ्तार - 86 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 9.13 लाख से 11.06 लाख रुपये तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें