फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नई हुंडई सैंट्रो दे पाएगी टाटा टियागो को टक्कर, पढ़ें दोनों कारों में क्या है खास

Thu, 27 Dec 2018 11:49 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हुंडई सैंट्रो vs टाटा टियागो
हुंडई की नई सैंट्रो के आने से भारतीय कार बाजार के हैचबैक सेगमेंट में नई बहार आ गई है। तकरीबन 20 साल बाद लॉन्च हुई सैंट्रो को पुरानी सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रामक बनाया गया है। सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट में उतारा गया है जिनमें डी लाइट, एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़,और एस्टा शामिल हैं। वहीं इसकी टक्कर बाजार में पहले से मौजूद टाटा टियागो से है। वहीं टाटा टियागो की बिक्री के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि यह लगातार बाजार पर अपनी मजूत पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं फीचर के मामले में नई सैंट्रो और टाटा टियागो की कैसी रहेगी टक्कर...
 
विज्ञापन

कितनी है दोनों कारों की डाइमेंशन

2 of 6
Hyundai santro
नई हुंडई सैंट्रो की लंबाई 3610 एमएम है, वहीं चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1560 एमएम और व्हीलबेस 2400 एमएम का है।

वहीं टाटा टियागो की लंबाई 3746 एमएम, चौड़ाई 1647 एमएम, ऊंचाई 1535 एमएम और व्हीलबेस 2400 एमएम का दिया गया है।

कुल मिला कर टाटा की टियागो 136 एमएम लंबी और 2 एमएम चौड़ी है, जिससे कार के केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है। वहीं सैंट्रो 25 एमएम ऊंची है, जो टियागो से ज्यादा है। दोनों कारों का व्हीलबेस एक ही है और 14 इंच के व्हील्स दिए गए हैं, वहीं टाटा टियागो के टॉप  वैरियंट्स में 15 इंच के व्हील हैं।  
विज्ञापन

इंजन और माइलेज

3 of 6
Tata Tiago
सैंट्रोः नई सैंट्रो में 1.1 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है, जो 69 पीएस की पॉवर और 99 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी का फीटर दिया गया है। वहीं सैंट्रो का सीएनजी वर्जन 59 पीएम की पॉवर और 89 एनएम का टॉर्क देता है। सीएनजी वर्जन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। सैंट्रो का पेट्रोल वर्जन 20.3 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन 30.5 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।

टियागोः टाटा की टियागो में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन 85 पीएस की पॉवर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि डीजल इंजन 70 पीएम की पॉवर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। टियागो का पेट्रोल इंजन 23.84 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 27.28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। दोनों ही वैरियंट में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन है।  
 

इंटीरियर और फीचर्स

4 of 6
santro 2018
हुंडई सैंट्रो में नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड आटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम को मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स पर बनाया गया है। हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में रिअर एसी वेंट्स और सभी वैरियंट्स में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

वहीं टाटा टियागो के फीचरों की बात करें, तो एडजस्टेबल हैडरेस्ट, इलेक्ट्रॉनिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिअर डीफोगर जैसे कई फीचर हैं।
विज्ञापन

दोनों कारों की कीमतें

5 of 6
Tata Tiago NRG
नई सैंट्रो के पेट्रोल वेरियंट डी लाइट की कीमत 3.90 लाख रुपए रखी गई है। जबकि एस्टा वेरियंट की कीमत 5,45,900 रुपये है। कंपनी ने सैंट्रो के सीएनजी वेरियंट मैग्ना की कीमत 5,23,900 रुपये और इसके स्पोर्ट्ज़ वेरियंट की कीमत 5,84,900 रुपये रखी है।

वहीं टियागो का पेट्रोल वैरियंट सैंट्रो के मुकाबले सस्ता है और पेट्रोल वैरियंट की कीमत 3.40 लाख रुपए से लेकर 4.68 लाख रुपए तक है। जबकि डीजल वैरियंट 4.85 लाख रुपए से लेकर 5.6 लाख रुपए है। वहीं इसके टियागो का डीजल इंजन के साथ एक्सजेड वैरियंट 6.03 लाख से लेकर 6.48 लाख रुपए तक है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल कंपेरिजन

6 of 6
Tata tiago xz+
अगर दोनों कारों का कंपेरिजन करें, तो सैंट्रो के पास टॉप एंड सीएनजी वैरियंट है, जिसकी कीमत 5.65 लाख रुपए तक है। वहीं टियागो का कोई सीएनजी वैरियंट नहीं है। वहीं टियागो सैंट्रो के मुकाबले ज्यादा स्पेशियस है और कीमतों के मामले में सैंट्रो से सस्ती भी है। हालांकि फीचर्स के मामले में सैंट्रो से मात खाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें