आॅटोमैटिक कारें आजकल लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं। इसकी वजह बढ़ता हुआ ट्रैफिक और चलाने में सहुलियत है।अब जैसा प्रचलन चलता है वाहन निर्माता कंपनियां उसी को ध्यान में रखते हुए कारों पर काम करना शुरू कर देती हैं वैसे तो बाजार में कई ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एएमटी) वाली कारें मौजूद हैं।
जिनमें से आप अपनी मनपसंद कार चुन सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको अलग अलग डीलर पर जाकर कार के बारे में जानकारी जुटाने की जरूरत होगी, फिलहाल आपकी इस परेशानी को कम करते हुए आइए बताते हैं, ऐसी कारों के बारें में जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में बेहतरीन विकल्प हैं।