इटली की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Benelli (बेनेली) ने अपने मोटरसाइकिल Imperiale 400 (इंपीरियल 400) को नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट कर लॉन्च किया है। यह कपंनी की मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में एंट्री लेवल बाइक है। यह कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है जिसे BS6 मानकों के अनुरूप है।
इंजन
BS6 Benelli Imperiale 400 बाइक में 374cc, सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड BS6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000rpm पर 21hp का पावर और 3,500rpm पर 29Nm टॉर्क जेनरेट करता है। नए BS6 इंजन का पावर और टॉर्क लगभग पुराने BS4 इंजन के जितना ही है। BS4 इंजन 5,500rpm पर 21hp कe पावर और 4,500rpm पर 29Nm टॉर्क जेनरेट करता था।
माइलेज
BS6 Benelli Imperiale 400 बाइक 31.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
बुकिंग
इसके अलावा, ग्राहक डीलरशिप पर बिना गए ही इस मोटरसाइकिल को बुक कर सकते हैं। इसके लिए बेनेली इंडिया ने एक वेबसाइट शुरू की है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए 6,000 रुपये की टोकन राशि देकर BS6 Imperiale 400 की बुकिंग की जा सकती है। इस मोटरसाइकल के साथ 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी भी मिलती है।
कीमत
BS6 Imperiale 400 की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है। पिछले साल लॉन्च हुई BS4 मॉडल की तुलना में नई BS6 मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये का इजाफा किया गया है। कंपनी ने कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इंजन को BS6 में अपग्रेड करने की लागत और करेंसी एक्सचेंज रेट में बढ़ोतरी है। कंपनी ने कहा है कि बाइक की डिलीवरी अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगी।
Royal Enfield के टक्कर में उतारी गई थी
Imperiale 400 को पहली बार भारत में 1.69 लाख रुपये की कीमत में अक्टूबर 2019 में उतारा गया था। तब इस मोटरसाइकिल को मॉडर्न-क्लासिक बाइक कहा गया था, जो लोकप्रिय क्रूजर बाइक Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) को टक्कर देगी। हालांकि उस कीमत में यह कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि, अब नई कीमत के हिसाब से यह ड्यूल-चैनल एबीएस वाली Classic 350 से करीब 32 हजार रुपये महंगी है। Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती कीमत 1.67 लाख रुपये है।