फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पति ने पत्नी को गिफ्ट की ऐसी कार, लोगों ने दबा ली दांतों तले उंगली

Tue, 18 Jun 2019 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lamborghini Huracan LP610-4 - फोटो : Instagram
साल 2007 में एक फिल्म आई थी एकलव्य, जिसमें मुख्य कलाकार थे अमिताभ बच्चन। उस फिल्म की परफॉरमेंस से खुश होकर डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने बच्चन को 3.5 करोड़ की रॉल्स रॉयस गिफ्ट की थी। इसी कड़ी में अब भारतीय पति ने अपनी पत्नी को 5 करोड़ की सुपर कार गिफ्ट देकर सबको चौंका दिया है। वहीं उनकी डाक्टर पत्नी भी इस सरप्राइज गिफ्ट से हैरान हैं और खुशी से फूली नहीं समाई।
 
विज्ञापन

ला फेम की सीईओ हैं डॉ. निलोफर शेरिफ

2 of 5
Lamborghini Hurakan super car-1 - फोटो : Instagram
भारतीयों में सुपर कारें गिफ्ट देना कॉमन नहीं हैं। Automobili Ardent ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बंगलुरु के एक पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को नई लैंबॉर्गिनी LP610-4 गिफ्ट की है। उनकी पत्नी का नाम डॉ. निलुफर शेरिफ है और वे ला फेम की सीईओ हैं।
 
विज्ञापन

ग्राउंड क्लीयरेंस मात्र 45 एमएम

3 of 5
Lamborghini Huracan LP610-4-2 - फोटो : Instagram
भारत की सड़कों पर लैंबोर्गिनी चलाना आसान नहीं है। इसे चलाने के लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूरत है। इसकी वजह है कि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस मात्र 45 एमएम है। वहीं लैंबॉर्गिनी हुराकन कार्बन फाइबर और एलुमीनियम की बनी होती है, जिसके चलते इसका वजन बेहद कम होता है और बॉडी को मजबूती मिलती है।
 

लैंबॉर्गिनी हुराकन में 5.2 लीटर का V10 इंजन

4 of 5
Lamborghini Huracan LP610-4-1 - फोटो : Instagram
लैंबॉर्गिनी हुराकन में 5.2 लीटर का V10 इंजन मिलता है, जो 602 बीएचपी की पावर और 560 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं। वहीं यह मात्र 3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें फोर व्हील पावर के साथ 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। हुराकन ने लैंबॉर्गिनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार गैलार्डो की जगह ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को दी थी रॉल्स रॉयस कुलिनन

5 of 5
Abhini Sohan Roy
हाल ही में एक एनआरआई सोहन रॉय ने अपनी शादी की साल गिरह पर अपनी पत्नी को रॉल्स रॉयस कुलिनन गिफ्ट की थी। जिसके बाद वे ये कार पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। इसे पहले 2016 में महाराष्ट्र के एक विधायक नरेन्द्र मेहता ने अपनी पत्नी को नई लैंबॉर्गिनी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये के आसपास थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें