फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स को गर्मी में होगा 'ठंड' का अहसास, हेलमेट के लिए आया एयरकूलर

Tue, 05 Mar 2019 01:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
BluSnap-Rider helmet
गर्मियों में हेलमेट पहन कर बाइक चलाना बेहद मुश्किल होता है। उस समय दिमाग में केवल एक ही ख्याल आता है कि काश हेलमेट में एसी होता तो कितना सुकून मिलता। लेकिन बेंगलुरु की स्टार्ट अप कंपनी ने बाइकर्स की इस समस्या को खत्म करने के लिए एयर कंडीशनर तो नहीं लेकिन एयरकूलर जरूर लॉन्च किया है। इस एयरकूलर को अपने हेलमेट में लगा सकते हैं।
 
विज्ञापन

फुल फेस हेलमेट्स में लगा सकेंगे

2 of 5
BluSnap2 aircooler for helmets-13
बेंगलुरु बेस्ड Aptener Mechatronics ने बाइकर्स के लिए मोटरसाइकिल की रेंज ब्लूआर्मर में ब्लूस्नैप2 नाम से एयरकूलर निकाला है। इस एयरकूलर की खासियत है कि इसे हेलमेट में लगाया जा सकता है। ब्लूस्नैप एयरकूलर को फुल फेस हेलमेट्स में लगाया जा सकता है। ब्लूस्नैप के पहले संस्करण को 2018 में लॉन्च किया गया था।
 
विज्ञापन

फुल चार्ज होने पर 10 घंटे तक फैंक सकता है हवा

3 of 5
BluSnap2 aircooler for helmets-12
कंपनी का कहना है कि नए एडिशन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। ब्लूस्नैप2 बैटरी-ऑपरेटेड एयरकूलर है, जो पहले से हल्का और छोटा है। नए फीचरों में कई नए रंगों में मॉड्यूलर ग्रिल को अपग्रेड किया है। वहीं नया वर्जन पुराने ब्लूस्नैप के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा हवा देता है। नया एयरकूलर एक बार फुल चार्ज होने पर 10 घंटे तक हवा फैंक सकता है।

धूल से बचाव के लिए रिमूवेबल फिल्टर

4 of 5
blog-cooling-helmet
इसके अलावा ब्लूस्नैप2 में धूल से बचाव के लिए फिल्टर भी दिया गया, यह रिमूवेबल फिल्टर धूल के कणों के रोक लेता है। साथ ही ब्लूस्नैप2 में पहले से बेहतर वाटर मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, केवल 10 सेकेंड में फिल्टर को पानी में डुबो कर साफ किया जा सकता है। वहीं कूलर का फैन हेलमेट में ऊपर की तरफ हवा फैंकता है, जिससे हेलमेट का तापमान 15 डिग्री तक कम हो जाता है। वहीं इसमें डी-फॉग फीचर भी दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरकूलर की कीमत 2299 रुपये

5 of 5
BluSnap2 aircooler for helmets-11
इस एयरकूलर को कंपनी के रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क से खरीदा जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने वेगा ऑटो से करार किया है। साथ ही इसे कंपनी की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस एयरकूलर की कीमत 2299 रुपये रखी है।           
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें